हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घरौंडा विधानस...

    घरौंडा विधानसभा में ओर तेज गति से होंगे विकास कार्य: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

    Karnal News
    Karnal News: घरौंडा विधानसभा में ओर तेज गति से होंगे विकास कार्य: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

    घरौंडा विधानसभा के राजीव पुरम में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

    करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण (Harvinder Kalyan) ने कहा कि घरौंडा विधानसभा में ओर तेज गति से विकास कार्य होंगे। जनता ने तीसरी बार उन्हें विधायक बनाकर हरियाणा विधानसभा में पहुंचाया है। जनता की उम्मीद पर खरा उतरेंगे और आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण घरौंडा विधानसभा के राजीव पुरम में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे थे। Karnal News

    विधानसभा अध्यक्ष के पहुंचने पर आमजन ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हल्के की जो भी समस्याएं हैं, उनसे जुड़ा मांगपत्र सौंप दे। इन कार्यों को करवाने की जिम्मेदारी उनकी है। हल्के में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। Karnal News

    उन्होंने कहा कि हल्के से जुड़े विकासकार्यों व समस्याओं को लेकर सरकारी अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ चल रहे विकासकार्यों की समीक्षा भी निरंतर की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इस ध्येय के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने वार्ड-3 और वार्ड-4 के लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। Karnal News

    यह भी पढ़ें:– निजी बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here