हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरविंद्र कल्य...

    हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा में और भाजपा ने हरियाणा में लगाई हैट्रिक, हरविंद्र कल्याण ने वीरेंद्र राठौर को 4386 वोटो से हराया

    Gharaunda News
    Harvinder Kalyan: हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा में और भाजपा ने हरियाणा में लगाई हैट्रिक, हरविंद्र कल्याण ने वीरेंद्र राठौर को 4386 वोटो से हराया

    कल्याण की हैट्रिक और राठौर की चौथी हार

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Harvinder Kalyan: हरियाणा के विधानसभा चुनावों में हरियाणा भाजपा के साथ-साथ घरौंडा के भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक हरविंद्र कल्याण ने हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। बीजेपी के प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर को 4386 वोटों से हराया है। जबकि अन्य कोई भी कैंडिडेट अपनी जमानत तक नहीं बचा पाया। हरविंद्र कल्याण की जीत पर भाजपा खेमे में खुशी का माहौल नजर आया। कही पर आतिशबाजी हुई तो कहीं पर लड्डू बांटकर व ढोल नगाड़े बजाकर खुशी मनाई गई। हरविंद्र कल्याण ने मतगणना केंद्र में अपना सर्टिफिकेट हासिल किया और घरौंडा व प्रदेश की जनता का आभार जताया। Gharaunda News

    5 अक्तूबर को घरौंडा विधानसभा के चुनाव हुए। भाजपा और कांग्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर थी। भाजपा से हरविंद्र कल्याण और कांग्रेस से वीरेंद्र राठौर मैदान में थे। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया था। मंगलवार को करनाल के डीएवी पीजी कॉलेज के लाइब्रेरी हाल में घरौंडा विधानसभा की मतगणना शुरू हुई। जिसमें राउंड दर राउंड नतीजे आने शुरू हुए। कुल 18 राउंड थे। 18वें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण को 86 हजार 571 वोटे मिली, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर को 82 हजार 185 वोट मिली। 4386 वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव हार गए। आपको बता दे कि हरविंद्र कल्याण दो बार विधायक रह चुके है और वीरेंद्र सिंह राठौर पहले कांग्रेस की टिकट पर तीन बार चुनाव हार चुके है, उसके बावजूद भी कांग्रेस ने इन पर दांव खेला था।

    किसको कितनी वोटे मिली | Gharaunda News

    इनेलो-बीएसपी के सांझे उम्मीदवार कृष्ण सिंह उर्फ मन्नू कश्यप को 1596, आप पाटी के जयपाल शर्मा को 941 वोट, जेजेपी-एएसपी के राजपाल कैमला को 568 वोट, कांग्रेस के वीरेंद्र राठौर को 82 हजार 185 वोट, भाजपा के हरविंद्र कल्याण को 86 हजार 571 वोट, जन सेवक क्रांति पार्टी के विक्की को 667 वोट, आजाद उम्मीदवार प्रदीप कश्यप उपली को 396 वोट, आजाद उम्मीदवार भपिंद्र सिंह को 143 वोट मिली। इसके साथ ही 452 वोट नोटा को गई है।

    जीत के बाद क्या बोले कल्याण

    घरौंडा विधानसभा में हैट्रिक लगाने के बाद हरविंद्र कल्याण ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास और सुशासन पर मोहर लगाने का काम किया है। भाजपा ने अंत्योदय की भावना के साथ कार्य किया है। हरियाणा में इतिहास रचा है। अक्सर हमने यह देखा है कि कभी दो बार कोई सरकार आती थी तो तीसरी बार में जनता उसे पलट देती थी। लेकिन पहली बार जनता ने भाजपा को तीसरी बार चुना है और सेवा का मौका दिया है। 10 साल के शासन में भाजपा ने देश व प्रदेश को मजबूत करने काम किया है।

    हार के बाद क्या बोले कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर

    वहीं चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर ने कहा कि जनता ने हमें बहुत ही ज्यादा वोट दिए है और हार का मार्जन करीब 3-4 हजार वोटो के आसपास का ही है। जनता का धन्यवाद करते है, उन्होंने हमें इतना प्यार दिया। अनपेक्षित परिणामों को लेकर अवलोकन किया जाएगा। Gharaunda News

    यह भी पढ़ें:– Cyber Crime: बातों में उलझा कर महिला से की ठगी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here