हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अनमोल वचन सृष्टि की भला...

    सृष्टि की भलाई-सुख शांति को नांगल खेड़ी ने किया लाखों घंटे सुमिरन, जानें कितने घंटे?

    Sirsa Block beats Kaithal in unbroken Sumiran Prem Competition

    ‘‘मालिक का प्यार उसकी रहमत, इंसान पर तभी बरसती है जब उसे दृढ़ यकीन आता है और ये सेवा, सुमिरन के बिना आ नहीं सकता। जितना संभव हो सेवा करो, सुमिरन करो, तभी आप मालिक, सतगुरु की दया-मेहर के लायक बन सकते हैं। चलते, बैठते, काम-धंधा करते हुए भी जो सुमिरन किया जाता है, वो इस कलयुग में मंजूर होगा। इसलिए आप अपनी भावना को शुद्ध करते हुए दृढ़ यकीन के साथ आगे बढ़ते जाएं, सेवा-सुमिरन करते जाएं तो मालिक की खुशियों के हकदार आप जरूर बनेंगे’’।
    -पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

    हरियाणा अखंड सुमिरन मुकाबला : नांगलखेड़ी प्रथम, दूसरे पर कैथल और पलवल ने पाया तीसरा स्थान

    1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक अखंड सुमिरन (Akhand Sumiran) मुकाबला:

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच लगातार चल रहे अंखड सुमिरन (Akhand Sumiran) मुकाबले में इस बार 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 के बीच दुनियाभर के 376 ब्लॉकों के 1,96,018 सेवादारों ने 62,43,668 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के लिए सच्चे सतगुरु से अरदास की। सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो इस बार हरियाणा के पानीपत जिले का नांगल खेड़ी ब्लॉक प्रथम रहा।

    इस ब्लॉक के 3180 सेवादारों ने 388007 सुमिरन किया है। जबकि दूसरा और तीसरी स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉकों ने हासिल किया। जिसमें कैथल ब्लॉक के 16532 डेरा श्रद्धालुओं ने 378622 अंखड सुमिरन कर दूसरा और फरीदाबाद जिले के पलवल ब्लॉक के 951 सेवादारों ने 327238 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 की बात करें तो इस सूची के 9 ब्लॉक हरियाणा और एक ब्लॉक पंजाब का शामिल है।

    विदेशों में भी साध-संगत ने जपा राम-नाम

    डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार यूएई, अमेरिका, इटली, दोहा कत्तर, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, कनाडा, पुर्तगाल, फिलीपींस, बहरीन, मलेशिया, साइप्रस, सऊदी अरब, सिंगापुर, चीन और कुवैत में 496 सेवादारों ने 13988 घंटे रामनाम का जाप किया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here