हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा बोर्ड...

    हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द तो 12वीं की स्थगित

    Exam

    परीक्षाएं रद्द होने से 6 लाख 67 हजार 234 परीक्षार्थी हुए प्रभावित : चेयरमैन

    (Haryana Board Exam)

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सीबीएसई के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है, जबकि 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया हैं। बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 22 अप्रैल से तो 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होनी थी। लेकिन अब हालात की समीक्षा करने के बाद ही 12वीं की परीक्षा की नई तिथियों पर फैसला होगा।

    हरियाणा प्रदेश में यह परीक्षा कुल 2544 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होनी थी

    बता दें कि हरियाणा बोर्ड से पहले सीबीएसई, यूपी बोर्ड, छत्तीसगढ़ बोर्ड, पंजाब बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड, एमपी बोर्ड भी कोरोना के कारण परीक्षाएं स्थगित कर चुके हैं। हरियाणा प्रदेश में यह परीक्षा कुल 2544 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होनी थी, जिसमें 6 लाख 67 हजार 234 परीक्षार्थी प्रभावित हुए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने व 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं के स्थगित होने से करीब 6 लाख 67 हजार 234 परीक्षार्थी प्रभावित होंगे, जिनमें 10वीं के करीब साढ़े तीन लाख तथा 12वीं के अढ़ाई लाख तथा 65 हजार के करीब ओपन के विद्यार्थी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।