हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश महंगाई के विर...

    महंगाई के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    पुलिस ने रोका तो कांग्रेसियों ने सड़क पर दिया धरना

    • हुड्डा समर्थक विधायक नहीं दिए दिखाई

    चंडीगढ़। सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती महंगाई ने आम जन को बुरी तरह परेशान कर दिया है। इसके चलते हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने केन्द्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में पैदल मार्च निकाला। प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन की शुरूआत सेक्टर 9 कार्यालय से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं हाथों में पार्टी का झंडा थामे सड़कों पर निकल पड़े। कांग्रेसियों का नारा रहा ‘पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से’।

    फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा ने राम राज्य के नाम पर राज तो ले लिया, परंतु एक बार भी भगवान राम के आदर्श लेकर नहीं चल रहे। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार के खिलाफ हमें जनता की आवाज बनना है। महंगाई के मुद्दे पर हम जनता के साथ खड़े हैं और हर मुद्दे पर खड़े रहेंगे। तत्पश्चात कांग्रेसी नेता राज्यपाल के आवास की ओर निकल पड़े। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय से बाहर निकलते ही सड़क पर रोक लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके समर्थक विधायक इस प्रदर्शन में नजर नहीं आए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here