हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Haryana Elect...

    Haryana Election Result 2024: वोटों की गिनती कल, इन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पर रहेगी पैनी नजर!

    Haryana Election Result

    Haryana Election Result 2024: चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार, 8 अक्तूबर को होगी और इसके लिए मंच तैयार है। इन विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस चुनावी कंपीटीशन में हैं। इनके अतिरिक्त अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP), जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) भी इन चुनावों के हिस्सेदार हैं। एग्जिट पोल के पूवार्नुमानों को मानें तो कांग्रेस के 10 सालों बाद फिर वापसी करने की संभावना है। अब देखना यह है कि 8 अक्तूबर को आने वाले परिणाम सटीक बैठते हैं या नहीं। Haryana Election Result

    एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत का अनुमान | Haryana Election Result

    हरियाणा में शनिवार को लगभग 67 प्रतिशत मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी किया गया जिसके अनुसार, हरियाणा की 90 सीटों में से कांग्रेस को 49-55 सीटें मिलने की संभावना जताई है, और बहुमत का आंकड़ा 46 है।

    2019 के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो भाजपा ने 90 में से 40 सीटें जीतीं, जो बहुमत से 6 कम रही थीं। तब भाजपा ने जेजेपी और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ चुनाव-पश्चात गठबंधन करके सरकार बनाई थी। उस दौरान भाजपा के मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने थे और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री की कमान सौपी गई थी। खट्टर अब केंद्रीय मंत्री हैं और जेजेपी तब से गठबंधन से बाहर है। 5 अक्तूबर के चुनावों से कुछ महीने पहले ही खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को हरियाणा का सीएम बनाया गया था। Haryana Election Result

    कल जब मतगणना शुरू होगी तो विशेष नजर कुछ प्रमुख सीटों पर रहेंगी,जोकि इस प्रकार हैं: Haryana Election Result

    गढ़ी सांपला-किलोई

    रोहतक विधानसभा की गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र पर सभी की निगाहें गढ़ी हुई हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस हाई-प्रोफाइल सीट पर भाजपा की मंजू हुड्डा के खिलाफ चुनाव में खड़े हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से प्रवीण गुसखानी को मैदान में उतारा था।

    यहां का मुकाबला मुख्य रूप से हुड्डा कनेक्शन के कारण महत्वपूर्ण है। यदि एग्जिट पोल का अनुमान सही साबित होता है और उनकी पार्टी विजयी जीतती है, तो कांग्रेस नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। हुड्डा ने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में सीट जीती है।

    लाडवा

    कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट भी महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है, क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। सैनी का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह से है, जोकि इस सीट से विधायक हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से इस सीट पर जोगा सिंह मैदान में है। 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लाडवा सीट जीती, जबकि 2014 में भाजपा ने जीती थी, 2009 में इनेलो ने यह सीट जीती थी।

    जुलाना

    जुलाना सीट को भी हरियाणा की प्रमुख सीटों के रूप में देखा जा रहा है। जींद जिले की इस सीट तब चर्चा में आई, जब कांग्रेस पार्टी ने यहां से ओलंपियन पहलवान से नेता बनीं विनेश फोगट को मैदान में उतारा। जुलाना विनेश के ससुराल वालों का गृहनगर है। पूर्व एथलीट का मुकाबला भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी से है, जो पूर्व कमर्शियल पायलट हैं और हरियाणा भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के वर्तमान उपाध्यक्ष हैं। पूर्व डब्ल्यू डब्ल्यू ई स्टार कविता दलाल को आम आदमी पार्टी ने मैदान में उतारा है। 2019 में जेजेपी के अमरजीत ढांडा ने यह सीट जीती थी, जबकि इनेलो उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढुल ने 2009 और 2014 के विधानसभा चुनावों में सीट हासिल की थी।

    उचाना कलां

    जेजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद जिले की उचाना कलां सीट से चुनाव लड़े हैं और इसलिए यह सीट महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दुष्यंत पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के परपोते हैं। जेजेपी ने चुनाव से कुछ महीने पहले ही भाजपा से गठबंधन खत्म कर लिया था। कांग्रेस ने यहां से पूर्व नौकरशाह बृजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। पवन फौजी यहां से आप के उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने यहां से देवेंद्र अत्री को उम्मीदवार बनाया है। 2019 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो दुष्यंत चौटाला ने यह सीट जीती थी। वहीं 2014 में भाजपा उम्मीदवार प्रेम लता ने इस सीट पर जीतकर कब्जा किया था। 2009 में इनेलो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला विजयी रहे थे।

    Gold Price Today: अमेरिका में नौकरियों की भरमार, सोने की कीमतों को पड़ी मार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here