हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana Flood...

    Haryana Flood: तूफां से भी टकरा जाएं, ग्रीन एस के सेवादार

    Haryana Flood
    Haryana Flood तूफां से भी टकारा जाएं, ग्रीन एस के सेवादार

    सरसा सच कहूँ/विजय शर्मा। Haryana Flood: देश-दुनियां में जब-जब प्रकृति रोद्र रूप धारण कर मानवता पर कहर बनकर टूटती है, डेरा सच्चा सौदा के सेवादार और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जवान, पीड़ितों का दर्द बांटते दिखाई पड़ते हैं। इन दिनों लगतार बरसात के कारण प्रमुख नदियों के उफान ने एक बार फिर पंजाब हरियाणा सहित अन्य राज्यों में तबाही मचा दी। दुख और आपदा से घिरे लाखों पीड़ित बेघर हो गए। न जाने कितने परिवार अनाथ बन गए। इतना ही नहीं बरसात के कहर ने बेजुबान जानवरों को भी नहीं बख्शा। कई गौशाएं डूब गई।

    इंसान के साथ पशु भी भूख से तड़पने लगे। चहुंओर बर्बादी के मंजर साफ दिखाई दे रहे थे, इस विकराल विपदा की घड़ी में सरकार और प्रशासन भी जब बेबस नजर आने लगा तो, उम्मीद की किरण बनकर सामने आया सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा। प्रशासन और सरकार की एक मद्द की पुकार पर, पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा गठित की गई, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार मैदान में उतर गए और इस आपदा में अपनी जान जोखिम के डालकर बढ़ाने लगे मद्द का हाथ। Haryana Flood

    Haryana Flood
    Haryana Flood
    तूफां से भी टकारा जाएं, ग्रीन एस के सेवादार

    धर्म, जात, मजहब से उपर ये सेवादार लोगों की सहायता ही नहीं कर रहे बल्कि उन्हें फिर से जीने की राह भी दिखा रहे हैं। वहीं इस आपदा के दौरान सबसे बड़ी समस्या भोजन की थी। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती पर निभर्र लाखों परिवार भूख से बिखल रहे थे। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा ने सर्व प्रथम, इन क्षेत्रों में ‘फूड सर्विस सेंटर’ खोलने का फैसला लिया और आदेश मिलने ही सेवादारों की टीमों ने पलभर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में ‘फूड सर्विस सेंटर’ खोल दिए। जो 24 घंटे पीड़ितों को बड़ी संख्या में भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। Haryana Flood

    इन सेंटरों पर सेवादारों बहनो और भाईयों द्वारा लगातार भोजन तैयार किया जा रहा है। जहां पेकिंग होने के बाद शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग द्वारा फूड किंटे पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही है। इतना ही नहीं बेजुबान पशुओं के लिए भी हरे का प्रबंध सेवादारों द्वारा लगातार किया जा रहा है। ऐसी निस्वार्थ सेवा भावना व स्नेह को पाकर हर पीड़ित की जुबां पर बस एक ही लफ्ज सुनाई पड़ता है। धन्य है आपके ‘गुरु’, धन्य है आपकी सेवा भावना। Haryana Flood

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here