हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश हरियाणा के स्...

    हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव

    Anil-Vij

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। विज ने कुछ दिन पहले स्वेच्छा से कोरोना का परीक्षण टीका लगवाया था। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर स्वयं के संक्रमित होने की जानकारी दी। विज ने कहा, ” मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मैं अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। मेरी उन सभी को सलाह है, जो भी मेरे संपर्क में आये हैं अपनी कोरोना की जांच अवश्य करा लें।

    कुछ दिनों पहले वैक्सीन लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को हुआ कोरोना। 20 नवंबर को कोवैक्सीन के ट्रायल में हुए थे शामिल हुए।  गृहमंत्री अनिल विज जी आपके कोरोना संक्रमित होने का समाचार मिला। मुझे विश्वास है, कि आप अपनी दृढ़शक्ति से इस बीमारी को जल्द मात देंगे। ईश्वर से आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूंः –हरियाणा सीएम मनोहर लाल कट्टर

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।