हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana Lok S...

    Haryana Lok Sabha Election: 8 बजे तक प्रदेश में 58.37 प्रतिशत वोटिंग, 233 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद, 4 को होगा फैसला

    Haryana Lok Sabha Election
    Haryana Lok Sabha Election: 8 बजे तक प्रदेश में 58.37 प्रतिशत वोटिंग, 233 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद, 4 को होगा फैसला

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Lok Sabha Election: शनिवार को प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव हुए। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रदेशभर में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं की कतारें मतदान केंद्रों पर दिखाई दी। प्रदेश के 2 करोड़ 76 हजार 768 मतदाताओं में से आठ बजे तक प्रदेश में 58.37 प्रतिशत मतदाओं ने मतदान किया। देर शाम तक प्रदेश के अनेक मतदान केंद्रों पर मतदान का समय समाप्ति के बाद भी लंबी लंबी कतारें देखी गई। लोकसभा सीटों पर डटे 233 उम्मीदवारों तथा करनाल विधानसभा उपचुनाव में नौ प्रत्याशियों के लिए प्रदेशवासियों ने मतदान किया। प्रदेशभर में कुल 20,031 मतदान केंद्र बनाए गए थे, इनमें 19,812 स्थायी जबकि 219 अस्थायी केंद्र थे। शहरी क्षेत्र में 5470 तथा ग्रामीण में 14,342 मतदान केंद्र बनाए गए। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 96 हजार से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई।

    4 जून को होगी मतगणना | Haryana Lok Sabha Election

    लोकसभा चुनाव में उतरे 233 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद हो चुके हैं। एक जून को सातवें चुनाव के मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी 4 जून को लोकसभा चुनावों को लेकर मतगणना होगी। मतगणना को लेकर हरियाणा में 91 केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम मशीने कड़ी सुरक्षा के बीच रखी जाएगी। वहां जाने की किसी को इजाजत नहीं होगी तथा सीसी कैमरों का भी पहरा रहेगा। 4 जून को प्रात: से मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद दोपहर तक देश व प्रदेश के लोकसभा सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सातों संसदीय सीटों समेत 58 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान शनिवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा राष्ट्रीय राजधानी के सभी मतदान केंद्रों के बाहर उत्साही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। राजधानी में गर्मी को मात देते हुए मतदाता 162 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तय करने के लिए सुबह-सुबह कतार में लग गए। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)का इस बार मुकाबला इंडिया समूह के कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से है। इस बार कांटे की टक्कर होने की संभावना जतायी गयी है। वर्ष 2014 और 2019 के लोक सभा चुनावों में कांग्रेस और आप दोनों को सुपड़ा साफ हुआ था और भाजपा की झोली में 10 सीट आयी थी। वहीं हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद पर मतदान हो रहा है। भाजपा ने करनाल सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा के खिलाफ उतारा है।

    कैथल जिले में शाम 6 वोटिंग के आंकड़े

    • कैथल 63.6 %
    • गुहला 61.4 %
    • कलायत 59.1 %
    • पुंडरी 56.5 %
    • कुल कैथल 60.2 %
    • हरियाणा 59.2 %

    छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत शाम पांच बजे

    तक इस प्रकार रहा…..
    राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश….मतदान प्रतिशत
    बिहार ………………………..52.24
    हरियाणा………………………55.93
    जम्मू-कश्मीर…………………51.35
    झारखंड ……………………..61.41
    दिल्ली…………………………53.73
    ओडिशा……………………….59.60
    उत्तर प्रदेश……………………52.02
    पश्चिम बंगाल……………….77.99

    कैथल जिले में 5 बजे तक के आंकड़े | 5:03 PM

    कैथल 53.2 %
    गुहला 51.1 %
    कलायत 48.4 %
    पुंडरी 47.6 %
    कुल 50.1 %
    हरियाणा 49.7%

    हरियाणा में 3 बजे तक 46.26 प्रतिशत मतदान | 3:46 PM

    राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश….मतदान प्रतिशत
    बिहार ………………………..45.21
    हरियाणा………………………46.26
    जम्मू-कश्मीर…………………44.41
    झारखंड ……………………..45.34
    दिल्ली…………………………44.58
    ओडिशा……………………….48.44
    उत्तर प्रदेश……………………43.95
    पश्चिम बंगाल……………….70.19

    कैथल जिले में वोटिंग के आंकड़े

    कैथल 63.6 %
    गुहला 61.4 %
    कलायत 59.1 %
    पुंडरी 56.5 %
    कुल कैथल 60.2 %
    हरियाणा 59.2 %

    पूर्व राज्यमंत्री और विधायक के बेटे पर शराब बाँटने के आरोप | 3:19 PM

    कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैथल जिले के कलायत हलके की विधायक व पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के बेटे तुषार ढांडा पर मटौर गांव में मतदान की पूर्व संध्या पर शराब बांटने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने इसके लिए कलायत थाना में शिकायत दी है। मटौर गांव के लोगों द्वारा इस संबंध में एक वीडियो बनाकर कर दी वायरल गई है। शिकायत में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के भी आरोप भी लगाए गए है।पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस संबंध में तुषार ढांडा ने कहा कि वह साइन मिसमैच होने के कारण बूथ पर गए थे, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे है।

    कैथल जिले में 3 बजे तक के आंकड़े | Haryana Lok Sabha Election

    कैथल 49.3 %
    गुहला 47.8 %
    कलायत 45.7 %
    पुंडरी 45 %

    कुल 47 %

    छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत अपराह्न एक बजे तक इस प्रकार रहा….. 2:08 PM

    राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश….मतदान प्रतिशत
    बिहार ………………………..36.48
    हरियाणा………………………36.48
    जम्मू-कश्मीर…………………35.22
    झारखंड …………………….. 42.54
    दिल्ली…………………………34.37
    ओडिशा……………………….35.69
    उत्तर प्रदेश……………………37.23
    पश्चिम बंगाल……………….54.80

    • Haryana Lok Sabha Election LIVE
      Haryana Lok Sabha Election LIVE

      | 1:47 PM

    • यमुनानगर में दोपहर 12 बजे तक 32 फीसदी हुआ मतदान
    • चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़ और मेवात में 30 फीसदी हुआ मतदान
    कृषि मंत्री चौधरी कंवर पाल जी अपने गांव बहादुरपुर में वोट डालने के पश्चात उंगली पर स्याही का निशान दिखाते हुए

    कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार ने किया मतदान | 1:27 PM

    सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार ने डीएवी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंडित सतपाल ब्रह्मचारी जी के पक्ष में मतदान किया। सोनीपत के सम्मानित मतदाताओं के रुझान से बिल्कुल स्पष्ट है कि भारी बहुमत से पंडित सतपाल ब्रह्मचारी को सोनीपत की जनता जितवाने का काम करेंगे। आप सभी मतदाताओं से निवेदन है कि मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करे ।

    कैथल जिले में 1 बजे तक के आंकड़े

    कैथल 37.2%
    गुहला 37 %
    कलायत 35.7%
    पुंडरी 34.9%

    कुल 36.2%

    दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया मतदान | 1:03 PM

    रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा पत्नी और मां के साथ वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘रोहतक सीट पर कांग्रेस जीतेगी…हरियाणा के लोगों ने अपने भविष्य और संविधान को बचाने के लिए बदलाव लाने का फैसला किया है।

    Samalkha
    Samalkha

    हरियाणा की सभी 10 सीटों पर खिलेगा कमल: अरविंद शर्मा | 12:27 PM

    रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने हरियाणा के झज्जर में अपना वोट डाला। उन्होंने मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमें कुछ मतदान केंद्रों से शिकायतें मिल रही हैं। कुछ लोग छिनतई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन सतर्क है और अपना काम कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा।

    छठे चरण में 11 बजे तक 25.76 प्रतिशत मतदान | 12:14 AM

    छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत 11 बजे तक इस प्रकार रहा…..
    राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश….मतदान प्रतिशत
    बिहार ………………………..23.67
    हरियाणा………………………22.09
    जम्मू-कश्मीर…………………23.11
    झारखंड ……………………..27.80
    दिल्ली…………………………21.69
    ओडिशा……………………….21.30
    उत्तर प्रदेश……………………27.06
    पश्चिम बंगाल……………….36.88

    सरसा में अब तक 20.8 प्रतिशत हुआ मतदान |   11:59 AM

    सरसा: 20.8 प्रतिशत
    कुरुक्षेत्र:20.6 प्रतिशत
    फरीदाबाद: 14.5 प्रतिशत
    अम्बाला: 18.9
    हिसार: 19.6
    करनाल: 17.6
    भिवानी: 20
    रोहतक: 15.2
    सोनीपत: 17.2
    गुरुग्राम: 15.8%

    बबीता फोगाट ने किया मतदान | 11:11 AM

    खिलाड़ी महावीर सिंह फोगाट, पूर्व पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने चरखी दादरी के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। बबीता फोगाट ने कहा कि हमें ‘विकसित भारत’ के लिए वोट करना चाहिए। मैं सभी से बड़ी संख्या में आने और वोट डालने की अपील करती हूं।

    मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने परिवार सहित डाला वोट | 11:06 AM

    हरियाणा के मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपने परिवार सहित सिरसा के बाल भवन में बने बूथ पर वोट डाला। रणजीत सिंह चौटाला के साथ उनकी धर्मपत्नी इंदिरा सिहाग, पोती गायत्री चौटाला भी वोट डालने के लिए पहुंची थी।

    अम्बाला लोकसभा सीट: अनिल विज ने किया मतदान | 10:54 AM

    Haryana Lok Sabha Election LIVE
    Haryana Lok Sabha Election LIVE
    अनिल विज ने किया मतदान, जानें चुनाव की ताजा अपडेट

    हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने बूथ नंबर 125 शास्त्री कॉलोनी में जाकर मतदान किया।

    कुरुक्षेत्र लोकसभा: नवीन जिंदल ने किया मतदान | 10:24 AM

    Haryana Lok Sabha Election LIVE
    Haryana Lok Sabha Election LIVE
    भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने किया मतदान…और कह दी ये बड़ी बात….

    भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने मतदान के बाद कहा, ‘मैं कुरूक्षेत्र और हरियाणा की जनता का आभारी हूं। यहां चुनाव लड़ना कोई चुनाव जैसा नहीं लगता। यहां की जनता मेरा परिवार है, मेरा उनसे 30 साल का रिश्ता है और पिछले 10 वर्षों से मैं उनकी सेवा में काम कर रहा हूं…लोग उत्साहित हैं और उन्हें भाजपा पर भरोसा है।

    Kaithal
    कैथल में युवाओं के साथ साथ बुर्जग और दिव्यांग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह
    कैथल में युवाओं के साथ साथ बुर्जग और दिव्यांग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह

    छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत नौ बजे तक इस प्रकार रहा…..
    राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश….मतदान प्रतिशत
    बिहार ………………………..9.66
    हरियाणा………………………8.31
    जम्मू-कश्मीर…………………8.89
    झारखंड …………………….11.74
     दिल्ली…………………………8.94
    ओडिशा……………………….7.43
    उत्तर प्रदेश…………………..12.33
    पश्चिम बंगाल……………….16.54

    अशोक तंवर ने मतदान किया | 9:15 AM

    सरसा से भाजपा के उम्मीदवार अशोक तंवर ने मतदान करने के बाद कहा, ‘ कांग्रेस के पास वोट नहीं है। जिस पार्टी को लोगों ने खारिज कर दिया है और जो पार्टी 60 दिनों तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकती, आप उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं?’ बता दें कि कांग्रेस ने सिरसा से कुमारी शैलजा को मैदान में उतारा है। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने की अपील भी की।

    भिवानी-महेंद्रगढ़ | 9:18 AM | Haryana Lok Sabha Election LIVE

    भिवानी:-9.30 बजे
    बाढ़डा 14%
    दादरी 7.50
    भिवानी-महेंद्रगढ़ टोटल 10.26

    • भिवानी:-भिवानी जिला के 912 बूथों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चालू।
    • जिले के 8 लाख 73 हजार मतदाताओं को मत डालने का मिला अवसर।
    • सुबह साढ़े 9 बजे तक भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र मेें 10.26 प्रतिशत हुआ मतदान ,11 बजे तक 16% हुआ मतदान।
    • सुबह मोकपोल के बाद मतदाताओं की कतारें गर्मी के चलते लगनी हुई शुरू।
    • 4 हजार कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने में लिया हिस्सा।
    • भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह ने भिवानी के बूथ नंबर-40 पर परिवार सहित डाला अपना मत।
    • भाजपा प्रत्याशी ने कहा : प्रत्येक व्यक्ति मतदान जरूर करें, आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण मतदान में ले हिस्सा।
    • 93 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता दीवान सिंह ने मत डालने के बाद कहा : जब से वोट बना तब से करते आ रहे है मतदान।
    • बैसाखियों के सहारे मतदान करने पहुंचे दिव्यांग मतदाता शक्ति सिंह ने कहा : घर से था मत डालने का विकल्प, लोगों को मिली प्रेरणा इसीलिए बूथ पर मत डालने के लिए पहुंचा, मतदान में दिव्यांगता नहीं है कोई भी बाधा।
    • महिला मतदाताओं ने कहा : मनपंसद उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया में हिस्सा लेकर मिली है खुशी।

    फतेहाबाद की मार्केट कमेटी स्थित बूथ नंबर 49 के ईवीएम में खराबी आयी | 8:38 AM

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरसा लोकसभा के अंतर्गत फतेहाबाद की मार्केट कमेटी स्थित बूथ नंबर 49 के ईवीएम में खराबी आ गई। दो वोट डलने के बाद मशीन खराबी हो गई। बूथ पर मतदान के लिए लोगों की लंबी कतारें लगने और ईवीएम खराब होने के कारण मतदान कर्मी परेशान दिखे. कुछ देर मतदान रुका रहा, फिर खराब ईवीएम को नए से बदला गया।

    यमुनानगर में मशीन खराब होने से रूकी वोटिंग | | 8:38 AM

    यमुनानगर (लाजपत राय)। जानकारी के अनुसार, यमुनानगर में मतदान केन्द्र नम्बर 214 में दो वोट पोल करने के बाद मशीन खराब होने की खबर सामने आई है। वहां फिलहाल के लिए मतदान रूक गया है।

    करनाल लोकसभा सीट | 7:07 AM | Lok Sabha Election Voting

    Lok Sabha Election Voting
    Lok Sabha Election Voting: हरियाणा समेत 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू, करनाल में मनोहर लाल खट्टर ने डाला वोट

    हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना मतदान किया है। उन्होंने तमाम लोगों से मतदान डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांति से मतदान करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार मेरे सामने मुकाबले में नहीं है।

    कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला मीरपुर बूथ पर वोट करने के बाद अंगुली लगी स्याही दिखाते | 8:20 AM

    कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला मीरपुर बूथ पर वोट करने के बाद अंगुली लगी स्याही दिखाते

    हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर सीएम सैनी ने किया बड़ा दावा | 7:49 AM

    Lok Sabha Election Voting
    Lok Sabha Election Voting
    हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर सीएम सैनी ने किया बड़ा दावा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ के मिजार्पुर में अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि भाजपा करनाल उपचुनाव के अलावा सभी 10 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी। गौरतलब हैं कि वह खुद करनाल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हैं।

    सरसा लोकसभा सीट: 6.54 am

    जोड़कियां (सरसा) में मतदान करते हुए मतदाता। छाया भगत सिंह

    वोटिंग के लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की ये अपील | 06:48 AM

    Hudda

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें और बड़ी संख्या में मतदान करें।

    पानीपत: पानीपत… सन्नी कथूरिया।

    Samalkha
    समालखा में 12:00 बजे तक 22% मतदान

    हरियाणा की हॉट सीट करनाल लोकसभा सीट पर वोटिंग परिक्रिया सुबह 7बजे ही शुरू हो गई थी। यह श्याम 6बजे तक चलेगी ,पानीपत जिले में 9बजे तक इसराना विधानसभा सीट पर 14%, पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट पर 12%, पानीपत शहरी विधानसभा सीट पर 8.70% , समालखा विधानसभा सीट पर 8.20% मतदान हो चुका है। वही जिले के बड़े बड़े गिग्गज नेता भी अपने मत का प्रयोग करने आ रहे है। करनाल लोकसभा सीट से जेजेपी प्रत्याशी देवेंद्र क़ादियान ने भी अपने पैतृक गांव सिवाह में परिवार सहित मतदान किया ,वही पानीपत शहरी विधानसभा से विधायक प्रमोद विज ने भी अपने बेटे के साथ मतदान किया , राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने भी मतलौड़ा में मतदान किया और राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने भी एल्डिको में अपने मत का प्रयोग किया।

    वही पानीपत शहरी विधानसभा सीट से विधायक प्रमोद विज ने कहा कि ये लोकतंत्र का महापर्व है ओर यह पर्व हर 5साल बाद आता है । पानीपत के लोगो मे चुनाव का बड़ा उत्साह है और महिलाए बुजुर्ग सभी बढ़ चढ़ कर वोट डाल रहे गई और उन्हें पूरी उमीद है कि इस बार साफ छवि के उनके भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल भारी मतों से विजय होंगे। और आज सुबह उन्होंने भी अपने बूथ मॉडल टाउन में अपने बेटे के साथ जाकर लाइन में लगकर वोट किया है क्योंकि आज के दिन कोई भी वीआईपी नही है सभी एक सामान है। उन्होंने खुद भी 40 मिनट लाइन में लगकर मापने मत का प्रयोग किया है । लोगो से उनकी अपील है वो बाद चढ़ कर अपने मत का उपयोग करे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here