हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डीएलएड की परी...

    डीएलएड की परीक्षा में नकल के 04 मामले दर्ज

    D.El.Ed examinations sachkahoon

    भिवानी । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2020 द्वितीय वर्ष (नियमित) परीक्षा में आज 10,159 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनके लिए प्रदेशभर में 57 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। इस परीक्षा में गठित विभिन्न उड़नदस्तों द्वारा अनुचित साधन के कुल 04 मामले दर्ज किए गए। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो.(डॉ०) जगबीर सिंह ने बताया कि संयुक्त सचिव के उडनदस्ते द्वारा जिला- भिवानी के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया अनुचित साधन का 02 मामले दर्ज किये। उन्होंने आगे बताया कि नकल पर अकुंश लगाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उडनदस्तों ने प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां जिला-सोनीपत में नकल का 01 मामला दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त जिला प्रश्र-पत्र उडनदस्ता महेन्द्रगढ़ द्वारा 01 अनुचित साधन के पकड़ा। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में परीक्षाएं शान्तिपूर्वक ढ़ंग से संचालित हो रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here