हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा की ताई ने गाढ़ दिए लठ्ठ, 110 साल में किया ऐसा काम सब हैरान, जानिये…

    Haryana
    Haryana: हरियाणा की ताई ने गाढ़ दिए लठ्ठ, 110 साल में किया ऐसा काम सब हैरान, जानिये...

    Haryana Nikay Chunav 2025: इसमाईलाबाद । हरियाणा के सात नगर निगमों और कुछ अन्य नगर पालिकाओं में महापौर और सभी वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर के सात नगर निगमों में महापौर और सभी वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसके अलावा, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हो रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक हो रहा है। इसी तरह, अंबाला सदर, पटौदी जटोली मंडी, थानेसर और सिरसा की चार नगर परिषदों के अध्यक्ष और सभी वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

    Tata Punch on EMI: 1 लाख रुपये में घर लाएं इस बेस्ट सेलिंग कार को, हर महीने चुकानी होगी इतनी EMI

    इसमाईलाबाद में 110 साल की बुजुर्ग महिला चंदी देवी वार्ड न. 2 बूथ न. 2 मतदान करने पहुँची।

    गुरुग्राम जिले की नगर परिषद सोहना में अध्यक्ष पद के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। 21 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और सभी वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। असंध (करनाल जिला) और इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र जिला) नगर पालिका समिति में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव भी हो रहे हैं। सुबह-सुबह मतदान करने वालों में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल थे, जिन्होंने करनाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। खट्टर ने मतदाताओं से घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और अपने मताधिकार का प्रयोग करना हमारा कर्तव्य भी है। वहीं इसमाईलाबाद में 110 साल की बुजुर्ग महिला चंदी देवी वार्ड न. 2 बूथ न. 2 मतदान करने पहुँची।

    sirsa
    sirsa

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here