हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Family ID: फैमिली आईडी पर आई बड़ी अपडेट

    Family ID
    Family Identity Card: अब बाल सेवा आश्रम में रहने वालों के भी परिवार पहचान पत्र!

    हरियाणा के 68 लाख परिवारों का पीपीपी डाटा सत्यापित: सीएम

    • अंत्योदय परिवारों के लिए बना वरदान
    • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का सशक्त माध्यम | (Family ID)

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि हरियाणा देश का एक ऐसा प्रांत है, जहां विकास को व्यक्ति के साथ जोड़ा गया है और व्यक्ति के साथ परिवार की पहचान कर इसे और पुख्ता बनाया गया है, इसमें परिवार पहचान पत्र सबसे सशक्त माध्यम साबित हुआ है। इससे न केवल अंत्योदय परिवारों को चिन्हित कर उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ा गया है बल्कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ भी समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाटा को फूलप्रूफ बनाने के अनेक चेक व बैरियर लगाए गए हैं। Family ID

    ताकि कोई भी व्यक्ति इस डाटा से छेड़छाड़ न कर पाए। समय-समय पर इस डाटा का सुरक्षा आॅडिट भी किया जाता है। इसके अलावा डाटा अपडेशन इसकी निरंतर प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर प्रशासन द्वारा कमेटियों द्वारा न केवल डाटा की जाँच-पड़ताल की जाती है बल्कि कोई त्रुटि पाए जाने पर उसे अपडेट भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे 68 लाख परिवार हैं जिन्होंने अपने परिवार संबंधी सभी जानकारियों को उपलब्ध करवाया है, जिसकी बदौलत सरकार पीपीपी का डाटा तैयार कर पाई और इससे गरीब परिवारों की पहचान हुई है, जिन्हें सरकार ने योजनाओं का लाभ देने के लिए पुख्ता प्रबंध भी किए हैं। Family ID

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डाटा को फूलप्रूफ बनाने के अनेक चेक व बैरियर लगाए गए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति इस डाटा से छेड़छाड़ न कर पाए। समय-समय पर इस डाटा का सुरक्षा आॅडिट भी किया जाता है। इसके अलावा डाटा अपडेशन इसकी निरंतर प्रक्रिया है। Family ID

    यह भी पढ़ें:– नई शिक्षा नीति: शिक्षा विभाग ने बदला ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का मॉडयूल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here