हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Constable Exa...

    Constable Exam: 25 को होगी हरियाणा पुलिस में सिपाहियों की लिखित परीक्षा

    Sirsa News
    Sirsa News: जिले के 1454 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा

    पंचकूला, करनाल व कुरुक्षेत्र में 84 केंद्रों पर होगी उम्मीदवारों की परीक्षा

    • महिलाओं के लिए पंचकूला ही होगा परीक्षा केंद्र | Haryana News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Constable Exam: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा है कि आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस में पुरूष व महिला सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के पदो के लिए जारी विज्ञापन संख्या 6/2024 के मद्देनजर लिखित परीक्षा 25 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। Haryana News

    हिम्मत सिंह ने बताया कि पुरुष सिपाहियों के लिए लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र कुरुक्षेत्र व करनाल में होंगे जबकि महिलाओं के लिए परीक्षा केंद्र पंचकूला में बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 84 केंद्रों पर 24003 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, इनमें 19822 पुरुष तथा 4181 महिला उम्मीदवार शामिल है।

    हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोग के सदस्य जिला मुख्यालयों पर 24 अगस्त को दोपहर 1 बजे उपायुक्तों, पुलिस अध्यक्ष तथा परीक्षा संचालन के लिए नामित जिला मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला करनाल में आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान, पंचकूला में सुभाष चंद्र व साधु राम जाखड़ तथा कुरुक्षेत्र में कपिल अत्रेजा व अमर सिंह बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आयोग के सचिव विनय कुमार लिखित परीक्षा के सभी प्रबंधों की सुपरविजन करेंगे तथा ओएसडी हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी सुधांशु कुरुक्षेत्र व करनाल में लिखित परीक्षा संचालन का निरीक्षण करेंगे।

    सुरक्षा के होंगे कड़े प्रबंध | Haryana News

    उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किये गए हैं। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग होगी और बायोमीट्रिक से ही उनका प्रवेश होगा। पूरी परीक्षा संचालन की वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग आयोग के मुख्यालय पंचकूला के कंट्रोल रूम से भी होगी।

    महिला अभ्यार्थी न पहनकर आएं बाली, नोज पिन व अन्य ज्वेलरी

    हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में प्रवेश के समय किसी को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, हिडेन कैमरा व अन्य उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। महिला अभ्यार्थी कानों की बाली, नोज पिन व अन्य ज्वेलरी पहन कर न आएं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों तक लाने व ले जाने के लिए हरियाणा परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी। Haryana News

    यह भी पढ़ें:– Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ लगातार तीसरी बार बने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here