तेजिंदर बग्गा को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंपा, पंजाब पुलिस पहुंची हाईकोर्ट

Tajinder Bagga

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस के दस से अधिक कर्मियों की एक टीम ने शुक्रवार सुबह BJP नेता बग्गा को पश्चिमी दिल्ली स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया और वे पंजाब के लिए निकल गये। घटना की खबर फैलते ही मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया। बताया गया है कि पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई नियम विरुद्ध है क्योंकि उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचित करने एवं आवश्यक प्रक्रिया के बिना की है। इस कारण से दिल्ली पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार कर ले जाने वाले पंजाब पुलिस की टीम पर दिल्ली के जनकपुरी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसके बाद बग्गा को लेकर जा रही पंजाब पुलिस के काफिले को हरियाणा पुलिस कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। वहां हरियाणा पुलिस की अपराधा शाखा की टीम पंजाब पुलिस की टीम से पूछताछ की। उसके बाद हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को तेजिंदर बग्गा को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुची।

पंजाब पुलिस ने क्या कहा…

पंजाब पुलिस का कहना है कि बग्गा को 5 बार नोटिस दिया गया था लेकिन वह उनके सामने पेश नहीं हुए। लिहाजा उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। समझा जाता है कि हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की सूचना पर यह कार्रवाई की है।

किस आरोप में गिरफ्तार किए गए बग्गा

दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके ऊपर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को धमकी देने का आरोप है। जानकारी के अनुसार सुबह 12 गाड़ियों में 50 के करीब पंजाब पुलिस के जवान दिल्ली स्थित बग्गा के घर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं तेजिंदर बग्गा के पिता प्रितपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए आज कहा कि पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के औजार के रूप में काम कर रही है और भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आर पी सिंह एवं पार्टी नेता मनजिंदरजीत सिंह सिरसा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया। उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा का अपहरण किये जाने का आरोप लगाया और कहा कि पंजाब पुलिस नियमों को ताक पर रख कर गैरकानूनी तरीके से सुबह बग्गा को बलपूर्वक पकड़ कर ले गयी और उन्हें पगड़ी तक नहीं पहने दी।

बग्गा ने पंजाब चुनाव के पहले केजरीवाल से राजनीतिक सवाल पूछे थे

उन्होंने कहा कि बग्गा ने पंजाब चुनाव के पहले केजरीवाल से राजनीतिक सवाल पूछे थे। उसी वजह से ये कार्रवाई हुई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी मुख्यमंत्री से सवाल पूछना गुनाह होता है। यदि ऐसे तानाशाह के अधिकार में दिल्ली पुलिस होती तो ना जाने क्या हाल होता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि वह राजनीति बदलने के लिए राजनीति में आये हैं लेकिन राजनीति ने उन्हें बदल दिया है। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं और पंजाब पुलिस केजरीवाल के हथियार के रूप में काम कर रही है। उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा के पिता के साथ किये गये दुर्व्यवहार की निंदा की और कहा कि भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। भाजपा ने आपातकाल को झेला है। उन्होंने कहा कि हम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से सवाल पूछते रहेंगे और उनकी गुंडागर्दी का सड़क जवाब देते रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here