हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश Haryana: महिल...

    Haryana: महिलाओं को घर पहुंचाएगी हरियाणा पुलिस, बस डायल करें 100 नम्बर

    Haryana Police

     गृह मंत्री का ऐलान: चंडीगढ़ की तर्ज पर हरियाणा में मिलेगी सुविधा (Haryana Police)

    •  मात्र 3 मिनट में पहुंचेगी गाड़ी, महिला पुलिस जाएगी साथ

    अश्वनी चावला/सच कहूँ  चंडीगढ़। हरियाणा में अब संकट से फंसी महिलाओं (Haryana Police) को पुलिस सुरक्षा के साथ उनके घर तक पहुंचाएगी। बस इसके लिए महिलाओं को अपने मोबाइल से 100 नंबर डायल करते हुए यह बताना होगा कि वह क्यों मदद चाहती है और किस परेशानी के कारण वह घर नहीं पहुंच पा रही है। महिला द्वारा मदद मांगे जाने के 3 मिनट के बीच में ही हरियाणा पुलिस न सिर्फ गाड़ी लेकर महिला की सुरक्षा के लिए उसके पास पहुंचेगी, बल्कि उस महिला को सुरक्षित घर पहुंचाते हुए यह भी निश्चित करेगी कि उस महिला को कोई भी परेशानी ना आए। यह सुविधा रात के समय दी जाएगी और जब महिला को पुलिस की गाड़ी सुरक्षा के साथ घर छोड़ने जाएगी, तब उस समय महिला पुलिस भी उस गाड़ी में मौजूद रहेगी। ताकि मदद मांगने वाली महिला किसी भी तरह से असहज महसूस ना करें।

    • यह ऐलान हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए किया है।
    • अनिल विज ने कहा कि ऐसी सुविधा अभी तक चंडीगढ़ में दी जा रही है
    • और उसी तर्ज पर सुविधा हरियाणा के हर शहर में देने पर विचार जरूर किया जा रहा है।
    • उन्होंने बताया कि इस तरह की सुविधा देने के लिए कोई अलग से नंबर जारी करने की वह जरूरत नहीं समझते हैं
    • , क्योंकि अब पूरे देश में 100 नंबर के अधीन सभी तरह की सेवाएं सरकार की तरफ से दी जा रही हैं।
    • जिस कारण हरियाणा में अगर कोई भी लड़की या महिला किसी भी तरह से असहज महसूस करते हुए मदद चाहती है
    • तो वह 100 नंबर डायल करते हुए मदद ले सकती है।

    चल रही शक्ति एप्लिकेशन

    • हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पहले से ही हरियाणा सरकार ध्यान दे रही है।
    • अभी हरियाणा में शक्ति एप चल रही है
    • जिसके क्लिक करने के तुरंत बाद ही कुछ ही मिनटों में हरियाणा पुलिस उस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए
    • मदद मांगने वाली लड़की तक पहुंच जाती है।
    • शक्ति एप्लीकेशन में भी हरियाणा पुलिस ऐसा बटन बनाने पर विचार कर रही है
    • , जिसके तहत अगर कोई भी लड़की उस बटन को क्लिक करें तो पुलिस को सूचना जाएगी
    • कि वह किसी कारणवश रास्ते में फस गई है और उसे घर पहुंचने के लिए मदद चाहिए।

    निर्भया व हैदराबाद हादसे के बाद लिया बड़ा फैशला

    देश में पहले हुए निर्भया कांड व उसके बाद अब हैदराबाद हादसे के पश्चात देश की सभी सरकारों को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सोचने के लिए मजबूर होना पड़ गया है, जिसके चलते ही चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से रात के समय महिलाओं को घर पहुंचाने के लिए स्पेशल महिला पुलिस के साथ-साथ गाड़ी का इंतजाम किया गया है। इसी तरह आप इन दो बड़े हादसों के चलते हरियाणा पुलिस भी महिलाओं को घर पहुंचाने का फैसला ले रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।