हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home कैथल किसी भी सड़क,...

    किसी भी सड़क, पेयजल आपूर्ति केंद्र का कभी भी हो सकता है निरीक्षण, खामियां मिलीं तो होगी कार्रवाई: रणबीर गंगवा

    Kaithal News
    Kaithal News: लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा विश्राम गृह में दोनों विभागों के जिले के अधिकारियों की बैठक लेते हुए और बैठक में मौजूद अधिकारी।

    सड़कों और पेयजल की गुणवता से नहीं होगा कोई समझौता: मंत्री रणबीर गंगवा

    • कैथल पहुंचे हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा | Kaithal News

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा (Ranbir Singh Gangwa) ने कहा कि सड़क व पेजयल आमजन से सीधे जुड़ी जन सुविधाएं हैं। हर घर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति जरूरी है और घर से निकलते ही अच्छी सड़क। इसीलिए पेयजल और सड़कों की गुणवता में कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले और सड़कों की गुणवता इतनी हो कि वे समय से पहले न टूटें। वे स्वयं कभी भी किसी गांव या शहर में सड़क, पेयजल आपूर्ति केंद्र या एसटीपी का दौरा कर सकते हैं। इसलिए समय रहते वहां व्यवस्था सुधार लें, यदि कोई लापरवाही मिली तो निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Kaithal News

    लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा शनिवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में दोनों विभागों के जिले के अधिकारियों को बैठक में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले यहां पहुंचने पर भाजपा नेताओं अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ सहित समाज के गणमान्य लोगों व दोनों विभागों के अधिकारियों ने मंत्री का अभिनंदन किया। इसके बाद पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक में मंत्री ने कैथल जिले में चल रही विभाग की परियोजनाओं की जानकारी हासिल की।

    मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों से कहा कि जो भी सड़कें ज्यादा खराब हैं, उनका एस्टीमेट तैयार करें। उसे बजट में शामिल कर पूरा किया जाएगा। सड़क संबंधी शिकायतों पर तुरंत सुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि सड़क आज बनीं और एक माह में टूट जाए। ऐसी कोई एजेंसी मिलीं तो उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

    मुझे और आपको मिला है पेयजल की सेवा का अवसर | Kaithal News

    उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पहले के जमाने में लोग अपने पैसे खर्च कर प्याऊ लगाकर पानी पिलाते थे। यह स्वयं मेरा व अधिकारियों का सौभाग्य है कि उन्हें लोगों को पेयजल की सेवा का अवसर मिला है। इसीलिए इसे अपना रोजगार समझने के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी देखते हुए लोगों के घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

    सीवरेज डालते समय सड़को को उखाड़कर न छोड़े

    उन्होंने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए एसटीमेट बनाएं। एसटीपी हों या पेयजल प्रोजेक्ट, वहां फिल्टर व अन्य मशीनीरी का समय-समय पर निरीक्षण कर सफाई सुनिश्चित करवाएं। सीवरेज डालते समय उखाड़ी गई सड़कों या गलियों पर चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे अधूरे कार्याें से लोगों को असुविधा तो होती ही है, साथ में सरकार की छवि पर भी असर होता है। जब काम पर पूरा पैसा खर्च किया जा रहा है तो उसे अधूरा न छोड़ा जाए।

    राजौंद एसटीपी व कन्या कॉलेज पर ली जानकारी

    बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, जिला भाजपा अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने मंत्री को बताया कि जिले में कई सड़कें खराब हैं। साथ ही कुछ सड़कों की गुणवता पर लोगों ने सवाल उठाया कि वे समय से पहले टूट गईं। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि एजेंसी गुणवता पूर्वक कार्य करे। उन्होंने राजौंद में एसटीपी व कन्या कॉलेज की जमीन संबंधी मामले पर भाजपा नेताओं सहित अधिकारियों से चर्चा कर सकारात्मक हल निकालने को कहा। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– विश्वविद्यालय के 892 छात्र एवं छात्राओं ने कुलपति से किए सवाल जवाब

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here