हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा विद्य...

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बदली छठी से 10वी तक की इतिहास की पुस्तक

    Haryana School Education Board sachkahoon

    सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क मिलेगी पुस्तक

    सच कहूँ/इन्द्रवेश, भिवानी। अब हरियाणा के कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थी भारत का गौरवशाली इतिहास पढ़ेंगे। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana School Education Board) ने इसका नया सिलेबस तैयार कर लिया है। वर्ष 2022- 2023 में अब विद्यार्थी भारत देश की गौरवशाली इतिहास को पढ़ेंगे। इससे पहले का इतिहास अब बदल जाएगा। विद्यार्थियों को दिक्कत ना हो इसके लिए सरल तरीके से इसे बनाया गया है। हरियाणा के विद्यार्थी अब कक्षा छठी से 10वीं तक के नया इतिहास पढ़ेंगे। इसके लिए बोर्ड ने सारी तैयारिया कर ली है।

    बोर्ड चैयरमेन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि 2017 में सभी बोर्ड के चैयरमेन व सचिवों की बैठक आयोजित हुई थी। उस बैठक में मिंट लिखे गए थे। जिसमें तय हुआ था कि जो भी बोर्ड अपने इतिहास के सिलेबस को बदलना चाहे वह बदल सकता है। बोर्ड चैयरमेन डॉ जंगबीर सिंह ने बताया कि अब हरियाणा (Haryana School Education Board) के विद्यार्थी गौरवशाली इतिहास पढ़ेंगे। पहले के इतिहास में ऐसे पाठ नही थे, लेकिन अब हरियाणा के विद्यार्थी ऐसा इतिहास पढ़ेंगे जो उन्हें गौरवांवित करवाएगा।

    पुराने इतिहास में था यूरोपीय देश का इतिहास

    बोर्ड चैयरमेन ने बताया कि नई पुस्तकों में ना केवल भगत सिंह व सुभाष चन्द्र के बारे में पढ़ने को मिलेगा, बल्कि मध्यकाल के बारे व आजादी के 50 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि नई पुस्तके पढ़ कर बालक अपने आपको भी गौरवांवित महसूस करेंगे। उसमें हमारे देश के राजा-महाराजो का इतिहास होगा।

    साथ ही हमारे देश की जीडीपी के बारे में भी विस्तार से जानकरी दी गई है कि किस प्रकार से भारत देश की जीडीपी थी अंग्रेजों के समय की। बोर्ड चैयरमेन ने बताया कि सरकारी स्कूलों को ये पुस्तक नि:शुल्क मिलेंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here