हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Mega Vegetable Expo: घरौंडा में लगेगा हरियाणा का सबसे बड़ा मेगा सब्जी एक्सपो, हरियाणा के सीएम और कृषि मंत्री करेंगे मेले में शिरकत

    Karnal News
    Gharaunda News: केएनएल-65 घरौंडा का सब्जी उत्कृष्टता केंद्र तथा 64 जानकारी देते उपनिदेशक डॉ. बिल्लु यादव

    किसानों को नई तकनीक और उन्नत बीजों की मिलेगी जानकारी

    • तीन दिवसीय मेले में 200 से ज्यादा कंपनियां लगाएंगी प्रदर्शनी, विजेता किसानों को मिलेंगे मिनी ट्रैक्टर और आधुनिक मशीनें | Karnal News
    • विशेषज्ञों की कार्यशाला में खेती से जुड़ी नई तकनीकों पर होगी चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी रहेगा आकर्षण

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा के सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में 21 से 23 मार्च तक हरियाणा का सबसे बड़ा सब्जी मेगा एक्सपो आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यअतिथि और हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे। किसानों को सब्जी मेेले में आकर्षित करने के लिए बम्पर पुरस्कार भी दिए जाएगें। जिसमें 3 मिनी ट्रैक्टर, 3 पॉवर वीडर और 30 मशीनरी यंत्र के साथ-साथ उत्कृष्ट बागवानी पुरुस्कार भी दिए जाएंगे। मेले में देशभर के किसान, कृषि विशेषज्ञ, कंपनियां और सरकारी अधिकारी भाग लेंगे। अबकी बार लगभग 200 स्टाल लगाई जाएगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों और खेती के नवीनतम तरीकों से अवगत कराना है। Karnal News

    घरौंडा में सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के हेड और बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. बिल्लु यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन और आलू खेती से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। एक्सपो के दौरान किसानों को नई मशीनों और औजारों के उपयोग से अवगत कराया जाएगा, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकें। किसानों को उन्नत बीज, जैविक खेती, सिंचाई प्रणाली और कीट नियंत्रण तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

    किसानों के लिए विशेष पुरस्कार और प्रतियोगिताएं | Karnal News

    मेले में 100 से अधिक सब्जी, आलू और मधुमक्खी पालन करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, विजेता किसानों को तीन मिनी ट्रैक्टर, तीन पावर वीडर और 30 आधुनिक मशीनरी उपकरण पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। मिनी ट्रैक्टर और पावर वीडर प्रतिदिन एक दिया जाएगा, जबकि आधुनिक मशीनरी प्रतिदिन दस दी जाएगी। किसानों के लिए तीन दिवसीय कृषि प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें खेती के विभिन्न पहलुओं पर अपनी विशेषज्ञता दिखाने का मौका मिलेगा।

    प्रदर्शनी में 200 से ज्यादा कंपनियां लेंगी भाग

    तीन दिवसीय इस मेले में 200 से अधिक बागवानी और कृषि से जुड़ी कंपनियां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। ये कंपनियां अपने उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक, खेती के उपकरण और मशीनरी को किसानों के सामने प्रदर्शित करेंगी। इस दौरान किसान कंपनियों के विशेषज्ञों से सीधे बातचीत कर अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त कर सकेंगे।

    तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों से मिलेंगे महत्वपूर्ण सुझाव

    मेले के दौरान बागवानी और सब्जी उत्पादन से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन सत्रों में किसानों को जल प्रबंधन, जैविक खेती, आधुनिक सिंचाई तकनीकों, ग्रीनहाउस खेती और फसल सुरक्षा उपायों पर जानकारी दी जाएगी। सरकार की ओर से चलाई जा रही नई योजनाओं और सब्सिडी कार्यक्रमों की भी जानकारी किसानों को दी जाएगी, जिससे वे इनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आकर्षण का केंद्र

    मेले में जहां खेती से जुड़ी जानकारियां और प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें हरियाणा की पारंपरिक लोक संस्कृति, नृत्य और संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों और उनके परिवारों के लिए मनोरंजन के विशेष कार्यक्रम भी रखे जाएंगे। Karnal News

    स्टॉल बुकिंग शुरू, कृषि से जुड़े संगठनों को आमंत्रण

    इस एक्सपो में सरकारी और निजी संगठनों को स्टॉल लगाने का अवसर दिया जा रहा है। स्टॉल की कुल संख्या 200 रखी गई है, और प्रति स्टॉल 7 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित कर किसानों से सीधे संवाद कर सकेंगी। यह आयोजन किसानों के लिए एक बड़ा अवसर होगा, जहां वे खेती से जुड़ी नवीनतम जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। एक्सपो में भाग लेने वाले विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और प्रगतिशील किसान अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे किसानों को अपनी खेती को और उन्नत बनाने में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें:– Sirsa Road Accident: पुलिसकर्मियों की कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, 3 घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here