हमसे जुड़े

Follow us

14.8 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More

    Cambodia: हरियाणा के भगोड़े अपराधी मेनपाल ढिल्ला को 7 साल बाद कंबोडिया से वापस लाया गया

    Hanumangarh Crime News
    सांकेतिक फोटो

    Mainpal Dhilla brought: नई दिल्ली। हरियाणा का कुख्यात अपराधी मेनपाल ढिल्ला उर्फ़ मेनपाल बादली आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। कंबोडिया से प्रत्यर्पण कर उसे भारत लाया गया। इस कार्रवाई की पुष्टि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने की। एजेंसी ने बताया कि यह ऑपरेशन हरियाणा पुलिस, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से सफल हुआ।मेनपाल ढिल्ला पिछले सात वर्षों से फरार था। वर्ष 2007 में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ सदर थाना क्षेत्र में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर 2013 में उसे हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर अपराधों में दोषी ठहराया गया था। इससे पहले भी उस पर दो अन्य मामलों में दोष सिद्ध हो चुका था। Cambodia News

    ढिल्ला हिसार सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था

    सीबीआई के अनुसार, ढिल्ला हिसार सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। 17 जुलाई 2018 को उसे छह सप्ताह की पैरोल पर छोड़ा गया था, लेकिन 29 अगस्त को वापस लौटने के बजाय वह फरार हो गया। हरियाणा पुलिस ने उसके खिलाफ सीबीआई से मदद मांगी। इसके बाद 6 नवंबर 2024 को इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी हुआ। जांच में पता चला कि वह थाईलैंड से कंबोडिया भाग गया और वहां सोनू कुमार नाम से फर्जी पासपोर्ट पर रह रहा था।

    सीबीआई ने कंबोडियाई अधिकारियों से संपर्क साधा और 26 मार्च को उसकी अस्थायी गिरफ्तारी का अनुरोध भेजा। 24 जुलाई को कंबोडिया ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। इसके बाद, भारत सरकार के आग्रह पर वहां की अदालत ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। अंततः हरियाणा पुलिस की एक विशेष टीम ने 2 सितंबर को ढिल्ला को भारत वापस लाकर कानून के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि इंटरपोल के रेड नोटिस के माध्यम से दुनिया भर में वांछित अपराधियों पर निगरानी रखी जाती है। बीते कुछ वर्षों में इसी प्रक्रिया के तहत 100 से अधिक अपराधियों को सफलतापूर्वक भारत लाया जा चुका है।

    Jamshedpur: जमशेदपुर में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात! दहशत में लोग