हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा का सप...

    हरियाणा का सपूत नायब सूबेदार कश्मीर में शहीद

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान हरियाणा के गांव साल्हावास निवासी नायब सूबेदार रविंद्र कुमार (Naib Subedar Ravindra Kumar) शहीद हो गए। साल्हावास पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि शहीद के परिजनों की सेना के अधिकारियों से सुबह 5 बजे बातचीत हुई। सैन्य अधिकारियों के अनुसार जम्मू कश्मीर से शहीद का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से दिल्ली लाया जाएगा और वहां से राजकीय सम्मान के बाद शव को पैतृक गांव साल्हावास लाया जाएगा।

    शाम करीब पांच बजे तक शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है। गांव में सैनिक सम्मान के साथ सरकारी स्कूल के पास पंचायती भूमि में शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल परिवार के मुख्य लोगों को ही इस बारे में जानकारी है। परिवार की महिलाओं समेत अन्य लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मध्य रात्रि को परिवार के लोगों के पास इस संबंध में जानकारी आई थी।