हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लेह में हरिया...

    लेह में हरियाणा का जवान शहीद, सुनारिया कलां में हुआ अंतिम संस्कार, भारी तादाद में पहुंचे लोग

    ड्यूटी दौरान माइनस तापमान में बिगड़ी थी तबीयत

    •  रोहतक के जवान जोगेंद्र का

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सुनारिया कलां का रहने वाला हवलदार जोगेंद्र सिंह देश के लिए शहीद हो गया। वह लेह में माइनस तापमान में देश की सरहद की सुरक्षा में तैनात था। वहां हवलदार जोगेंद्र की तबीयत बिगड़ी तो उसे कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में लाया गया। छोटी आंत के आॅपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर रखे गए जवान की तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उसने 27 दिसंबर को अंतिम सांस ली। वीरवार को उनका पार्थिव शरीर सुनारिया कलां पहुंचा। गांव के श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हवलदार जोगेंद्र के शहीद होने से गांव में शौक की लहर दौड़ गई।

    ऑक्सीजन कम होने से बिगड़ी तबीयत

    सेना की 15 जाट बटालियन के जवान जोगेंद्र की लेह में माइनस तापमान में ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। आॅक्सीजन कम होने के कारण पहले उल्टी दस्त लगी। बाद में गंभीर हालत के कारण छोटी आंत खराब हो गई। इसके चलते जवान को पहाड़ से नीचे लाया गया। चंडीगढ़ स्थित कमांड अस्पताल में आॅपरेशन कर जवान की खराब हुई छोटी आंत को निकाली दिया गया था। इसके बाद जोगेंद्र वेंटिलेटर पर थे।

    24 दिसंबर को परिजनों को पता लगा

    शनिवार 24 दिसंबर को परिवार को उनके गंभीर बीमार होने का पता लगा। इसके बाद पत्नी सुशीला व अन्य परिजन अस्पताल मिलने पहुंचे। 27 दिसंबर को उनके शहीद की सूचना घर आई तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बटालियन के जवान वीरवार को जोगेंद्र का पार्थिव शरीर रोहतक के गांव सुनारिया कलां में लेकर पहुंचे। यहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व सैनिकों ने अपने शस्त्र उलटे कर जवान को सलामी दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here