हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हवलदार संजय स...

    हवलदार संजय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    funeral

    कनीना (सच कहूँ/रामपत)। कनीना खंड के गाँव खेड़ी तलवाना में सेना में 25 एडी रेजिमेंट में कार्यरत संजय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व उनका पार्थिव शरीर पैतृक गाँव में पहुंचा। हिसार से आए फोर मेक फर्स्ट सिख रेजीमेंट की टुकड़ी ने सैनिक सम्मान के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर हवलदार संजय सिंह को श्रद्धांजलि दी। हवलदार संजय सिंह 1999 मे 25 एडी रेजिमेंट नासिक में भर्ती हुए थे। वे फिलहाल अंबाला में सेवारत थे।

    वे कई दिनों से पेट की बीमारी से पीड़ित थे। संजय सिंह के छोटे भाई मेजर राज सिंह ने बताया कि संजय सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें एमएच अस्पताल, अंबाला में भर्ती करवा गया था, लेकिन वे ठीक नहीं हुए। संजय सिंह के पिता बहादुर सिंह भी एडी रेजीमेंट में ही थे। जवान को अंतिम विदाई के मौके पर युवाओं ने बाइक रैली निकाली। वहीं पूर्व सैनिकों भी जवान को अंतिम सलामी देने पहुंचे। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर जवान को श्रद्धांजलि दी। संजय सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और 3 बच्चे छोड़कर गए हैं।

    सैनिक की अंतिम यात्रा में मेजर डॉ. विकास रजलीवाल, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री हनुमान सेहलंगिया, समाजसेवी तेजपाल रजलीवाल, पूर्व सरपंच रामनिवास बंसल, आईआरटीएस विनय रजलीवाल, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह कैमला, कैप्टन ओमपाल सिंह, भूतपूर्व चेयरमैन धूम सिंह, सूबेदार मनोज कुमार, सूबेदार मदन सिंह, सूबेदार सुखपाल सिंह, मेजर राज कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here