हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड गुरुग्राम की ...

    गुरुग्राम की युवती की उत्तराखंड में नेपाल बॉर्डर पर मिली सिर कटी लाश

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: यहां की 32 वर्षीय युवती की उत्तराखंड के खटीमा में नेपाल बॉर्डर के साथ लगते नाले में सिर कटी लाश बरामद हुई है। जिस युवक पर हत्या का आरोप लगा है, युवती उसके साथ रहती थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने वीरवार को बताया कि सेक्टर-5 पुलिस थाना में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार भी किया है। Gurugram News

    गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुश्ताक अहमद (25) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तराखंड के सितारगंज गौरी खेड़ा का रहने वाला है। गुरुग्राम में रहकर टैक्सी चलाता था। मृतका की पहचान उत्तराखंड के नानकमत्ता की रहने वाली पूजा (32) के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थी। गुरुग्राम में स्पा सेंटर में काम करती थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने ही युवती का सिर काटकर लाश नाले के पास फेंकी थी। सिर को प्लास्टिक के थैले में डालकर पानी में बहा दिया था। इस जघन्य अपराध को लेकर आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वह कहीं ओर शादी कर रहा था। युवती उसकी शादी का विरोध कर रही थी। इससे बिरादरी में उसकी बदनामी हो रही थी।

    19 दिसंबर 2024 को गुमशुदगी की दर्ज कराई थी शिकायत | Gurugram News

    गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाने में 19 दिसंबर 2024 को पूजा की छोटी बहन ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पूजा की छोटी बहन ने पुलिस को बताया था कि पूजा शादीशुदा है। कैब चलाने वाले युवक मुश्ताक अहमद के साथ रह रही थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुश्ताक अहमद की तलाश शुरू की। वह पुलिस से बचता रहा, लेकिन जब उसके घर का पता लगा तो गुरुग्राम पुलिस ने उत्तराखंड की पुलिस के सहयोग से मुश्ताक को उसके घर से गिरफ्तार किया। मुश्ताक का कहना है कि वह अक्टूबर 2024 में पूजा को छोडकर अपने घर सितारगंज चला गया था।

    वहां घरवालों के दबाव में उसने रिश्तेदारी में ही एक मुस्लिम लडकी से शादी कर ली। जब पूजा को उसकी शादी का पता चला तो वह गुस्सा हो गई। उसने हंगामा करके पुलिस को शिकायत दी। पुलिस पूछताछ में मुश्ताक ने बताया कि वह 15 नवंबर 2024 को पूजा को अपनी बहन के घर खटीमा ले गया। वहां 16 नवंबर को घुमाने के बहाने पूजा को वह काली पुलिया के पास ले गया। वहीं पर उसने गला रेतकर पूजा की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका सिर काट दिया।

    यह भी पढ़ें:– विदेशों से मुंह मोड़ रहे युवा