हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home कैथल Health Depart...

    Health Department: स्वास्थ्य विभाग ने सुखदुआ (किन्नर समाज) के साथ की विशेष बैठक

    Gharaunda News
    Gharaunda News: स्वास्थ्य विभाग ने सुखदुआ (किन्नर समाज) के साथ की विशेष बैठक

    लिंगानुपात सुधार, मातृत्व स्वास्थ्य जागरूकता और लिंग जांच पर रोक को लेकर मांगा सहयोग

    • समाज में लड़का-लड़की को समान समझने का दिया संदेश, जानकारी देने वालों को सुरक्षा का भरोसा

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को सुखदुआ (किन्नर समाज) के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सिविल सर्जन करनाल के निर्देश पर उपस्वास्थ्य केंद्र सीएचसी घरौंडा द्वारा आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात को सुधारना, गर्भवती महिलाओं का 10 सप्ताह के भीतर पंजीकरण सुनिश्चित करना, प्रसवपूर्व जांचों को बढ़ावा देना और लिंग जांच जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाना रहा।

    मीटिंग में बताया गया कि हरियाणा सरकार की ओर से लिंगानुपात सुधार और मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में केवल स्वास्थ्य विभाग नहीं, बल्कि अन्य सामाजिक संगठनों और समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी भी जरूरी मानी जा रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए किन्नर समाज को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल ने कहा कि जब किन्नर समाज के सदस्य किसी परिवार या गर्भवती महिला से संपर्क में आते हैं तो वे उन्हें गर्भावस्था के शुरुआती 10 सप्ताह में पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। Gharaunda News

    इसके साथ ही समय पर प्रसवपूर्व जांच, पौष्टिक खानपान संबंधी परामर्श, संस्थागत प्रसव और लिंग जांच न करवाने जैसे विषयों पर उन्हें जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किन्नर समाज के प्रतिनिधियों से यह भी अपील की कि यदि उन्हें किसी क्षेत्र में लिंग चयन या लिंग जांच संबंधी कोई जानकारी मिलती है, तो वे इसे विभाग को तुरंत सूचित करें। इसके अलावा, अगर किसी परिवार में लड़का-लड़की के बीच भेदभाव किया जा रहा है, तो उस मामले की सूचना भी स्वास्थ्य विभाग को दी जाए ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

    सुखदुआ समाज करेगा सहयोग | Gharaunda News

    इस विशेष बैठक में किन्नर समाज की ओर से जोया, भावना, डिम्पल और रेशमा बाई शामिल हुईं। उन्होंने विभाग को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि वे अपने स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने में हर संभव सहायता करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि किन्नर समाज समाज के हर वर्ग के संपर्क में रहता है, इसलिए वे संदेश को तेजी से फैला सकते हैं। मीटिंग में एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल के साथ-साथ बीईई सुखदेव, ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर अभिषेक चौहान और एलएचवी कमला भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– बाइक सवार महिला का पर्स छीनकर हुए फरार