हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश कोरोना यौद्धा...

    कोरोना यौद्धाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना बढ़ी 6 महीने

    Active cases below five lakh

    सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिए जाने का निर्देश

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरकार ने कोविड-19 महामारी का मुकाबला कर रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए बीमा योजना ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज’ की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 के खिलाफ अभियान में जुटे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह बीमा योजना 19 अप्रैल से छह महीने के लिए बढायी जा रही है। इस संबंध में सभी राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) और सचिव (स्वास्थ्य) को पत्र लिखा गया है और बीमा योजना की अवधि बढ़ाये जाने की जानकारी सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिये जाने का निर्देश दिया गया है। यह योजना 30 मार्च 2022 को शुरू की गयी थी। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित 22 लाख से भी अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 50 लाख रुपए दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है। इनमें निजी क्षेत्र के वे स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी शामिल हैं जो कोविड 19 रोगियों के सीधे संपर्क में हैं और उनसे संक्रमण का खतरा हो सकता है।

    1905 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बीमा राशि प्रदान की गई

    असाधारण स्थिति में राज्यों व केन्द्र के अस्पतालों , एम्स और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों , केन्द्रीय मंत्रालयों के अस्पतालों द्वारा कार्य के लिए बुलाये गये निजी अस्पतालों के स्टाफ, सेवानिवृत, स्वैच्छिक , स्थानीय निकायों , अनुबंध, तदर्थ और दैनिक वेतन कर्मचारी भी इस बीमा योजना के दायरे में आते हैं। इस योजना को शुरू किये जाने के बाद से अब तक ऐसे 1905 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बीमा राशि प्रदान की गयी है जिनकी कोविड ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी थी।

    भारत में कोरोना के 1,274 नए मामले दर्ज

    देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 5,21,966 हो गयी है। देश में इस समय कोरोना से होने वाली मौतों की दर 1.21 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे तक 1,86,72,15,865 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1,274 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 11,860 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.31 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 928 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4,25,11,701 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here