हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर ब्लॅड ब...

    अबोहर ब्लॅड बैंक को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया स्टेट अवार्ड

    Abohar News

    शहर की संस्थाओं की बदौलत मिला यह सम्मान : एसएमओ

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गत दिनों पटियाला में आयोजित पंजाब स्तरीय ब्लॅड बैंकों (Blood Bank) के सम्मान समारोह में अबोहर के सरकारी ब्लॅड बैंक को शानदार सेवाओं के चलते स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में अस्पताल प्रभारी डॉ. नीरजा गुप्ता, बीटीओ डॉ. दीक्षी बब्बर, इंचार्ज शमशेर सिंह, टैक्नीकल सुपरवाईजर भागीरथ कांटीवाल, एमएलटी सागर वर्मा व नरेश कुमार, कौंसलर कृष्ण मुटनेजा को स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंनें इनकी प्रंशसा करते हुए कहा कि अबोहर ब्लॅड बैंक ने वर्ष 2022-23 के दौरान शानदार सेवाएं दी हैं। Abohar News

    डॉ. दीक्षी बब्बर ने कहा कि ब्लड बैंक शहर की संस्थाओं की बदौलत ही यह सम्मान हासिल कर पाया है इससे पहले 2020 में भी स्वास्थ्य मंत्री अच्छी सेवाआें के चलते उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। इधर एसएमओ डॉ. नीरजा गुप्ता व ब्लड बैंक इंचार्ज शमशेर सिंह ने शहर की राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं का आभार जताते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी इसी प्रकार से सहयोग करते रहेंगे ताकि भविश्य में रक्त संबंधी कोई समस्या पेश न आए। Abohar News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here