हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश स्वास्थ्य मंत...

    स्वास्थ्य मंत्री ने शुरु किया ‘नई राह’ प्रॉजैक्ट

    Patiala News
    Patiala News : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह प्रॉजैक्ट पटियाला जिला प्रशासन का प्रॉजैक्ट ‘नई राह’ लांच करते हुए।

    कहा, बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता

    • स्कूलों से वंचित व पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए 26 लाख की लागत से 22 ई-रिक्शा स्व-सहायता समूहों का सौंपे | Patiala News

    पटियाला (सच कहूँ/खुुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: स्कूलों से वंचित व पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूलों तक पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पटियाला जिला प्रशासन द्वारा शुरु किए गए एक अनोखे प्रॉजैक्ट ‘नई राह’ की शुरुआत सोमवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने करवाई। जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लैक्स में एक समारोह दौरान ‘पढ़ना है, पढ़ाना है, सभी को साथ लेकर जाना है’ के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह व डिप्टी कमिशनर शौकत अहमद परे ने नई राह प्रॉजैक्ट अधीन एससी कार्पोरेशन व मणकू एग्रोटैक प्राईवेट लिमिटेड समाना के एमडी सुखविन्दर सिंह मणकू ने सीएसआर फंड 15 लाख रूपये के सहयोग से 26 लाख रूपये से खरीदे 22 ई-रिक्शे स्व-सहायता समूहोंं की सदस्य महिलाओं को प्रदान किए।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह  (Dr. Balveer Singh) ने समूह प्रॉजैक्ट की सफलता के लिए जिला प्रशासन व लाभपात्री महिलाओं को बधाई देते बताया कि अपने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा प्रदान करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है, इसलिए सरकार द्वारा इन दोनों के बेहतर बुनियादी ढांचे को प्रफुल्लित करने के लिए अहम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ई-रिक्शा हासिल करने वाली महिलाओं को शिक्षा के लिए बनाए इस प्रॉजैक्ट की ब्रांड अम्बैसडर बताते कहा कि हम सभी को मिलकर कोशिश करने की जरूरत है, तो ही हम सीएम भगवंत मान द्वारा देखे गए ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार कर सकते हैं।

    400 बच्चे इस सेवा का लाभ उठाएंगे: डीसी | Patiala News

    डिप्टी कमिशनर शौकत अहमद परे ने बताया कि जिले के देहाती व शहरी क्षेत्रों के स्लिम एरिया के 6 ब्लॉकों के 12 स्कूलों के लिए सैल्फ हैल्प ग्रुपों की 22 महिला सदस्यों को राष्ट्रीय देहाती आजीविका मिशन व राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के तहत यह ई-रिक्शे प्रदान किए हैं, जो कि अपनी रोजी-रोटी कमाने के साथ साथ इन स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कूल आने व जाने में भी सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि 400 बच्चे इस सेवा का लाभ उठाएंगे, जबकि 160 बच्चों के लिए धबलान व मशींगन में बैंबू स्कूल भी बनवाए गए हैं ताकि भट्ठों पर काम करते मजदूरों के बच्चे भी शिक्षा से वंचित न रहें। एडीसी देहाती विकास डॉ. हरजिन्दर सिंह बेदी ने इस प्रॉजैक्ट को पूरा करने के लिए योगदान देने वालों का धन्यवाद करते कहा कि इस प्रॉजैक्ट की शुरूआत से सभी बच्चे शिक्षित होंगे।

    यह भी पढ़ें:– विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से करेगी बाहर: कांग्रेस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here