Healthy Heart Tips: इन उपायों से ठीक हो सकती है दिल की बीमारी, दिनचर्या में करें शामिल | MSG Tips

Heart attack

सरसा। डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाई भले ही आप को ठीक कर (Healthy Heart Tips) दे। परंतु उसके कुछ अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं। जो ओवर डोज लेने से बहुत भयंकर हो सकते हैं। कुछ हद तक तो दवाइयों का सेवन करना ठीक है, लेकिन जरूरत से ज्यादा दवाइयां लेने से और भी बहुत सी शारीरिक व मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए आज पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताये गए टिप्स और डॉक्टरों द्वारा बताये गए टिप्स आपसे सांझा कर रहे हैं। ये निम्नलिखित उपायों को ट्राई करके, अपने हृदय रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।

आपका दोस्त आपके दिल को रख सकता है अच्छा | Healthy Heart Tips

आपका दोस्त आपके दिल को अच्छा कर सकता है, एक शोध के अनुसार अकेले रहना, या शायद अधिक महत्वपूर्ण अकेले महसूस करना, आपके दिल के लिए उतना ही बुरा है जितना धूम्रपान, उच्च रक्तचाप, मोटापा, या व्यायाम न करना। यह मायने नहीं रखता कि आप कितने लोगों से मिल रहे हैं, बल्कि मायने रखता है कि आप कितने लोगों से दिल से जुड़े हुए हैं। इसलिए किसी पुराने दोस्त के साथ कुछ योजनाएं बनाएं। दोस्तों के साथ समय बिताये।

सुबह सैर पर जाएं | Healthy Heart Tips

रोजाना सुबह 30 से 40 मिनट की सैर करने से आप का ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। बस इतना ही नहीं यदि आप हर रोज 10 मिनट की सैर भी करेंगे तो हृदय रोगों से बचे रहेंगे। यदि आप व्यायाम आदि शुरू कर रहे हैं तो आप को पहले धीरे धीरे सुबह की सैर से शुरू कर सकते हैं। परंतु यदि आप किसी गंभीर रोग से जूझ रहे हैं तो आप को एक बार अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें लेनी चाहिए।

फल व सब्जियां खाएं

फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपको डायबिटीज और हृदय रोगों से बचाता हैं। इन में एंटीआॅक्सिडेंट भी होते हैं जो आप की उन कोशिकाओं को मरने से बचाता है जो आपकी डायबिटीज व हृदय रोगों से सुरक्षा करती हैं। इसलिए जितना हो सके उतने ज्यादा फल व सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।

हार्ट-ब्लॉकेज़ के लिए हिमाचली ग्रीन टी सबसे बढ़िया : पूज्य गुरु जी | Healthy Heart Tips

Heart attack

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि दिल की बीमारी व हार्ट-ब्लॉकेज़ के लिए हिमाचली ग्रीन टी सबसे बढ़िया है। ग्रीन टी लेने के बाद कुछ देर चहलकदमी कर ली जाए तो परिणाम जल्दी व बेहतर मिलते हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि स्टेरॉयड लेना या कुछ ऐसा केमिकल बॉडी में ले जाना जो थिकनेस लाते हैं। कहीं न कहीं वो कारण बनते हैं।

आदमी सोचता है कि मैं जल्दी से मसल्स बना लूं। अगर नॉरमल डाइट ली जाए, दालों में बहुत प्रोटीन है, पनीर अच्छा है और इसी तरह सोयाबीन में भी बहुत प्रोटीन है। अगर हम उनका इस्तेमाल करें तो जो आप चाहते हैं वो भी हासिल कर लेंगे और इन से भी बचा जा सकता है। लेकिन इसके लिए चैकअप करवाना भी जरूरी है। खानपान, आपका रहन सहन सब निर्भर करता है आपके ऊपर। आप अपने शरीर की सुनें, जैसा वो कहता है अगर आप करने लग जाएंगे तो बीमार कम होंगे। और जो ये चीजें हो रही हंै, कहीं न कहीं दवाइयों का ओवरडोज भी हो सकता है। आपका ज्यादा बैठा रहना भी हो सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here