हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रशासन की अन...

    प्रशासन की अनदेखी के चलते शहर का प्रवेश द्वार ही बना डंपिंग यार्ड

    Bhiwani News
    मिनी बाईपास पर लगे कचरे के ढ़ेर के समक्ष रोष जताते पार्षद।

    मिनी बाईपास पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगने से महामारी फैलने का डर: कौशिक

    • कचरे के ढेर नागरिकों के लिए बने परेशानी का सबब | Bhiwani News

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। एक तरफ जहां शहर में डेंगू व मलेरिया (Malaria Dengue) के केस बढ़ते जा रहे है तथा स्वास्थय विभाग भी लोगों को डेंगू व मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के अलावा अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की अपील कर रहा है, वही दूसरी तरफ शहर के प्रवेश पर ही स्थानीय मिनी बाईपास पर इन दिनों कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए है, जिसके कारण लोगों में शहर में महामारी फैलने का भय सता रहा है। हद की बात तो यह है कि यहां पर एक अस्पताल भी स्थित है, जिसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    प्रशासन की अनदेखी व नागरिकों की लापरवाही के चलते मिनी बाईपास पर जबरदस्ती बनाए जा रहे डंपिंग यार्ड के विरोध में शनिवार को शहर के पार्षदों ने रोष जताया। पार्षद अंकुर कौशिक, पार्षद जयवीर सिंह रंगा, पार्षद अनिल चौहान, पार्षद प्रतिनिधि मदन तंवर व अरूण कुमार बीडीसी ने कहा कि एक तरफ तो सरकार व प्रशासन स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए पानी तरह बहा देते है, वही दूसरी तरफ प्रशासन के नाक तले शहर को डंपिंग यार्ड के रूप में तबदील किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर आंख मंूंदे बैठा है।

    लोगों के स्वास्थय से हो रहा खिलवाड़ | Bhiwani News

    उन्होंने कहा कि यहां पर शहर भर का कचरा डाला जा रहा है तथा ना जाने कचरे से भरी कितनी ही ट्रॉलियां रोजाना यहां खाली की जाती है। उन्होंने कहा कि यह शहर का प्रवेश द्वार है तथा अब यह शहर के सबसे व्यस्त चौक में से एक है तथा यहां पर रोजाना हजारों नागरिक आते-जाते है। यहीं नहीं पास में एक अस्पताल भी है, जिसके द्वारा अस्पताल का कचरा भी डाला जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि यहां का माहौल पूरी तरह से बदबूमय हो गया है, जिसके कारण आम नगारिकों का सांस लेना ही दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि बार-बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा, जो कि सरासर लोगों के स्वास्थय से खिलवाड़ है। उन्होंने एक बार फिर प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि मिनी बाईपास पर डाले जा रहे कचरे पर रोक लगाई जाए, ताकि शहर में महामारी फैलने का भय ना बनें। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– नियंत्रित हो सकेगा यातायात, शहर में तीन जगह और लगेगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here