हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सचखंडवासी राज...

    सचखंडवासी राजबाला इन्सां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    Rajbala Insan sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी नगर के नामचर्चा घर में बुधवार को सचखंडवासी राजबाला इन्सां (Rajbala Insan) के निमित नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें सचखंडवासी के स्वजनों के अलावा एसबीएस सेवादार, विभिन्न ब्लॉकों की साध-संगत व 45 मैम्बर बहन-भाईयों ने शिरकत की उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट किए। निमित नामचर्चा की शुरूआत भंगीदास सतीश इन्सां ने इलाही नारा लगाकर की।

    Rajbala Insan sachkahoonइसके पश्चात कविराजों ने पवित्र ग्रंथों में से भजन बोलकर मनुष्य जीवन की महत्ता से रूबरू करवाया। तत्पश्चात 45 मैंबर रामपाल इन्सां ने सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजबाला इन्सां मानवता भलाई कार्यो में हमेशा अग्रणी रहते थे। उन्होंने शाह मस्ताना जी धाम में पहरे की सेवा पूरी लग्न व तन्मयता से की है और उनका अंतिम समय तक पूज्य गुरु जी पर दृढ़ व अटूट विश्वास था।

    मानवता भलाई कार्यों में हमेशा रहे आगे

    डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पवन खां इन्सां ने भी राजबाला इन्सां (Rajbala Insan) को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजबाला इन्सां खुद तो मानवता भलाई कार्यो में हमेशा आगे रहते ही थे, बल्कि दूसरों को भी भलाई कार्य व सेवा के लिए प्रेरित करते रहते थे।

    बता दें कि राजबाला इन्सां शाह मस्ताना जी धाम में पहरा समिति के पक्के सेवादार थे और उनके पति इश्वर इन्सां भी विभिन्न समितियों में सेवा कार्य करते रहे हैं। इस अवसर पर शाह सतनाम जी नगर, शाह सतनाम जी पुरा, इनायत ए कंपलेक्स, कल्याण नगर, सरसा, सेवा समिति सहित विभिन्न ब्लॉकों व समितियों की साध-संगत नामचर्चा में पहुंची।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here