हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश देश के कई राज...

    देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी

    Heat Wave sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। होली के बाद गर्मी (Heat Wave) ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मार्च का महीना अभी खत्म नहीं हुआ और राजस्थान व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में 40 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अब तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्स्थान, हरियाणा, पंजाब मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और गुजरात के कई हिस्सा में लू चलने की संभावना जताई गई है।

    वहीं देश की राजधानी में भी गर्म हवाओं (Heat Wave) का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के लिए मार्च का महीना शुष्क रहेगा। एक तरफ जहां गर्मी बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। उधर जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here