हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजार मे...

    शेयर बाजार में भारी गिरावट

    Share Market Today
    Share Market Today: क्या है शेयर बाजार का हाल, निशान है लाल!

    सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 300 अंक टूटा

    मुंबई (एजेंसी)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी गई और सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तथा निफ्टी 300 अंक से ज्यादा नीचे आ गये। सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार के शुरूआत में सेंसेक्स गुरुवार के 39745.66 अंक की तुलना में 39087.47 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में घटकर 38661.81 तक लुढ़क गया। फिलहाल सेंसेक्स करीब 950 अंक नीचे 38801 अंक पर है। निफ्टी भी चौतरफा बिकवाली के दबाव में 300 से अधिक अंक टूटा और फिलहाल 11343 अंक पर 290 अंक नीचे है।

    कल भी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई

    कोरोना वायरस के डर से विदेशी बाजारों में रही गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में लगातार गिरावट देखी गयी है। चौतरफा बिकवाली के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.20 अंक यानी 0.39 फीसदी लुढ़ककर चार महीने के निचले स्तर 11,633.30 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 143.30 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,745.66 अंक पर आ गया जो साढ़े तीन सप्ताह का निचला स्तर है।

    • मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली ज्यादा रही।
    • बीएसई का मिडकैप 0.65 प्रतिशत फिसलकर 15,072.19 अंक पर आ गया।
    • स्मॉलकैप 0.83 फीसदी लुढ़ककर 14,209.48 अंक पर बंद हुआ।
    • दोपहर से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गयी,
    • लेकिन बाद में सनफार्मा, टाइटन, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों में लिवाली बढ़ने से दोनों प्रमुख सूचकांकों की गिरावट कम हुई।
    • चीन में कोरोना वायरस ह्यकोविड-19ह्ण के नये मामलों में कमी से वहाँ शेयर बाजार आज तेजी में रहा।
    • चीन के वित्तीय मदद के आश्वासन के बाद हांगकांग में शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुये।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।