हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home कारोबार World Market:...

    World Market: विश्व बाजार में आई भारी गिरावट, सेंसेक्स गिरा, निफ्टी चढ़ा

    Stock Market
    सेंसेक्स निफ्टी फिसले

    मुंबई (एजेंसी)। World Market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले विश्व बाजार में आई भारी गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, आईटी और टेक समेत सात समूहों में हुई बिकवाली से आज सेंसेक्स गिर गया वहीं निफ्टी में बढ़त रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.63 अंक उतरकर 73,953.31 अंक पर आ गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 27.05 अंक बढ़कर 22,529.05 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 43,191.88 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत फिसलकर 47,873.56 अंक पर रहा। Stock Markets

    इस दौरान बीएसई में कुल 4087 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1619 में लिवाली जबकि 2316 में बिकवाली हुई वहीं 152 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 23 कंपनियां हरे जबकि शेष 27 लाल निशान पर बंद हुई। बीएसई के सात समूहों में गिरावट जबकि शेष 13 में तजी का रुख रहा। इस दौरान एफएमसीजी 0.51, वित्तीय सेवाएं 0.28, आईटी 0.46, दूरसंचार 0.09, ऑटो 0.24, बैंकिंग 0.22 और टेक समूह के शेयर 0.30 प्रतिशत टूट गए। वहीं, कमोडिटीज 1.79, ऊर्जा 1.01, यूटिलिटीज 1.99, कैपिटल गुड्स 0.84, धातु 4.08 और पावर समूह के शेयर 1.96 प्रतिशत मजबूत रहे। Stock Markets

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुझान कमजोर रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.40, जर्मनी का डैक्स 0.46, जापान का निक्केई 0.31, हांगकांग का हैंगसेंग 2.12 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42 प्रतिशत लुढ़क गया। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 163 अंक की गिरावट लेकर 73,842.96 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 73,762.37 अंक के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, लिवाली की बदौलत दोपहर बाद यह 74,189.19 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 74,005.94 अंक के मुकाबले 0.07 प्रतिशत फिसलकर 73,953.31 अंक पर रहा।

    इसी तरह निफ्टी भी 97 अंक टूटकर 22,404.55 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,404.55 अंक के निचले जबकि 22,591.10 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,502.00 अंक की तुलना में 0.12 प्रतिशत उठकर 22,529.05 अंक हो गया। इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में नेस्ले इंडिया 1.37, मारुति 1.03, इंडसइंड बैंक 1.00, आईसीआईसीआई बैंक 0.99, एलटी 0.72, टीसीएस 0.65, इंफोसिस 0.61, एचडीएफसी बैंक 0.57, एक्सिस बैंक 0.54, विप्रो 0.40, टाटा मोटर्स 0.26, रिलायंस 0.07 और बजाज फिनसर्व 0.04 प्रतिशत शामिल रही। Stock Markets

    वहीं, टाटा स्टील 3.81, जेएसडब्ल्यू स्टील 3.68, पावरग्रिड 2.71, टेक महिंद्रा 1.65, एनटीपीसी 1.50, एशियन पेंट 1.20, एसबीआई 1.18, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.71, टाइटन 0.42, एचसीएल टेक 0.27, बजाज फाइनेंस 0.20, रिलायंस 0.08 और सन फार्मा के शेयर मजबूत रहे। Stock Markets

    यह भी पढ़ें:– Congress: सरकार आने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर पक्की भर्ती करेंगे : खड़गे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here