रायपुर (एजेंसी)। Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों—सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा—में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और मध्यम से भारी वर्षा होने की आसार है। Chhattisgarh Weather Update
वहीं, चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों से दूर रहने और पेड़ों तथा कमजोर संरचनाओं के पास खड़े न होने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही किसानों को भी फसलों और पशुधन की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी गई है, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके। Chhattisgarh Weather Update
यह भी पढ़ें:– बलिया में बिजली केबल चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ में 7 आरोपी गिरफ्तार















