हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली एनसीआर...

    दिल्ली एनसीआर में तेज गरज के साथ बारिश, तापमान में गिरावट

    Rain in UP

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली एनसीआर में आज तेज हवा के साथ बारिश पड़नी शुरू हो गई है। बारिश पड़ने के साथ तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पहले ही इसकी चेतावनी दे चुका था। उधर पश्चिम विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय के बफीर्ली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। वहीं हरियाणा और पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है।

    उदयपुर में तापमान 6.6 डिग्री गिरा

    राजस्थान के उदयपुर में बारिश से दिन का तापमान 6.6 डिग्री की गिरावट आई और ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में 3 से 4 डिग्री का तापमान और गिरेगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।