हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Monsoon Rainf...

    Monsoon Rainfall Update: मुंबई से सूरत तक बारिश ही बारिश! जनजीवन थम सा गया

    Monsoon Rainfall
    Monsoon Rainfall Update: मुंबई से सूरत तक बारिश ही बारिश! जनजीवन थम सा गया

    Monsoon Rainfall Update: मुंबई/सूरत/रायगढ़। गुजरात और महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सूरत, मुंबई और रायगढ़ जैसे क्षेत्रों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। Monsoon Rainfall

    सूरत में हालात गंभीर | Mumbai High Tide Alert

    गुजरात के सूरत शहर में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण पुना पर्वत गाम, वराछा, कटारगाम, कपोदरा, वेद रोड और जहांगीरपुरा जैसे निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। सड़कें पानी में डूब गई हैं और आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बारडोली क्षेत्र में आशापुरी मंदिर के समीप भी पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। दीपनगर इलाके में घरों और दुकानों में वर्षा का पानी घुस गया है।

    तापी ज़िले के व्यारा, वालोद, बाजीपुरा और सोनगढ़ क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। वालोद के पास कलमकुई और वांस्कुई-माधी के बीच सड़क पर नाले का पानी आ गया है, जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है और स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

    मुंबई में समुद्र उफान पर, हाई टाइड की चेतावनी | Mumbai High Tide Alert

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में समुद्र में ऊँची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने हाई टाइड को लेकर अलर्ट जारी किया है। तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रायगढ़ जिले में लगातार वर्षा के कारण कुंडलिका नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी ने चेतावनी स्तर को पार कर लिया है। उन्नई बांध के दो द्वार खोल दिए गए हैं, जिससे नदी का प्रवाह और तेज हो गया है। सावधानी के तहत कुंडलिका नदी पर बना पुराना व कम ऊंचाई वाला पुल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। Monsoon Rainfall

    Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर वालों को मौसम विभाग ने किया सावधान!