हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जालंधर लुधिया...

    जालंधर लुधियाना में हुई झमाझम बारिश

    Heavy Rain

    बारिश से तापमान में गिरावट,  मौसम हुआ सुहावना | Heavy Rain

    जालंधर। झमाझम बारिश के बाद शहर का मौसम सुहावना हो गया है। बारिश ( Heavy Rain) से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को सुबह करीब एक घंटा चली बारिश के बाद दिनभर सुहावने मौसम का दौर अगले दिन भी बरकरार रहा। शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब शुरू हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई।

    सड़कों पर भरे पानी की वजह से वाहन चालक परेशानी झेलते नजर आए। बारिश के कारण शनिवार दोपहर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में फिरोजपुर रोड और घंटाघर चौक में पानी भरने से कई वाहन सड़क पर ही रुक गए। इसी तरह समराला चौक से जालंधर बाईपास तक भी सड़क पर वाटर लॉगिंग हुई। वाटर लॉगिंग की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

    मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में भी बारिश की संभावना बरकरार | Heavy Rain

    मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में भी बारिश की संभावना बरकरार है। मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ सुरेंद्र पाल बताते हैं कि सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में पहले से ही बारिश की संभावना जताई जा चुकी है। जबकि, अक्टूबर के पहले सप्ताह में 3 दिन हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।