हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश UP Weather Ne...

    UP Weather News: यूपी में झमाझम बारिश, अलर्ट पर ये शहर, जानें नए साल पर कैसा रहेगा मौसम….

    UP Weather News
    UP Weather News: यूपी में झमाझम बारिश, अलर्ट पर ये शहर, जानें नए साल पर कैसा रहेगा मौसम....

    UP Weather News: लखनऊ (एजेंसी)। यूपी में ठंड व कोहरे के बाद लोगों को वर्षा का सामना भी करना पड़ रहा है। शनिवार को उत्तर प्रदेश में कई जगह पर बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे रात के समय ठंड में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, नए साल के जश्न के साथ लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 29 दिसम्बर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ये सिलसिला नए साल के शुरूआती दिनों तक जारी रह सकता है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (अदक) 141 पर है। लखनऊ में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को उत्तर प्रदेश के सेंट्रल हिस्से में गरज चमक के साथ कई जगहों पर छुटपुट बारिश और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन 29 और 30 दिसंबर को मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर को दिन का तापमान कम रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान थोड़ा अधिक रह सकता है। इस तरह आने वाले दिनों में फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 29 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर से कमी देखने को मिल सकती है। 29 दिसंबर से लेकर नए साल तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ सकती है।

    अलर्ट पर ये शहर | UP Weather News

    उत्तर प्रदेश में शनिवार को मुजफ्फरनगर, बांदा, बित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और सहारनपुर जिले में बादल गरजने और बिजली गिरने के आसार हैं। इसी तरह शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, उसके आसपास इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here