हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More

    Rajasthan Weather: झमाझम बारिश, भाखड़ा क्षेत्र की फसलों को जीवनदान

    Rajasthan Weather
    रुक-रुक कर हल्की बारिश से सड़कें पानी से लबालब

    तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से मिली राहत, फसलों को फायदा

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan Weather: मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने से मंगलवार को सुबह करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं दोपहर तक रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। इससे सड़कें पानी से लबालब हो गर्इं। शहर में दुकानों के आगे पानी भरने से दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों के किनारे पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हुई। कई जगह सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी भर गया। Rajasthan Weather

    कई इलाकों में सड़कों पर पानी इस तरह बहता नजर आया जैसे नदियां बह रही हों। शहर में जगह-जगह बने अण्डरपास में भी कई फीट तक पानी भर गया। सुबह के समय आॅफिस के लिए निकले लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी से परेशान नागरिकों को राहत मिली।

    मंगलवार को संगरिया इलाके का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, नोहर इलाके का न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से बाजारों में अधिक चहल-पहल रही। बारिश से फसलों को भी फायदा हुआ है। भाखड़ा क्षेत्र के किसानों की ओर से सिंचाई पानी की मांग की जा रही थी। मानसून की बारिश गर्मी से झुलस रही भाखड़ा क्षेत्र की फसलों के लिए जीवनदान साबित होगी। Rajasthan Rain

    इससे पहले सोमवार को इलाके नागरिक उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह बादल गरजने लगे और इसके साथ ही सुबह करीब दस बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार से मौसम में परिवर्तन होने का पूर्वानुमान लगाया गया था। मानसून ट्रफ लाइन के नॉर्मल स्थिति में आने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

    जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 3 से 4 दिन तक प्रदेश में मानसून मेहरबान रहेगा। प्रदेशभर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद 28 जुलाई से मानसून में थोड़ी गिरावट आएगी। जबकि 29 जुलाई तक बारिश का दौर कुछ वक्त के लिए थमने की संभावना है।

    29 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां | Rajasthan Weather

    मौसम विभाग की ओर से 29 जुलाई तक हनुमानगढ़ जिले में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है। संगरिया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम इकाई ने मौसम अपडेट जारी करते हुए बताया कि हनुमानगढ़ जिले में 29 जुलाई तक बिखरे तौर पर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। Rajasthan Rain

    मानसूनी हवाओं के प्रभाव से मुख्य रूप से 25, 26 व 27 जुलाई को कहीं-कहीं मेघगर्जन हल्की से मध्यम और तेज बारिश या एक दो जगहों पर भारी बारिश के दौर भी संभव है। पांच दिनों में अधिकतम तापमान 34.0 से 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 35-61 प्रतिशत हो सकती है। इस दौरान 28-29 जुलाई को हवा की गति परिवर्तनशील हो सकती है।

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Flood: सरकारी गाड़ी फंसी तो एसडीएम ने ट्रैक्टर पर किया निरीक्षण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here