हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Rajasthan Rai...

    Rajasthan Rain : भारी बारिश से आया जल-जला, एक मासूम सहित तीन की मौत

    Rajasthan Rain

    Rajasthan Rain : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजधानी जयपुर में देर रात से हो रही तेज बारिश ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जयपुर मौसम केन्द्र पर 173 एमएम बारिश दर्ज हुई, जो पिछले 12 साल में अगस्त में हुई सर्वाधिक बारिश है। बारिश के कारण जयपुर की सड़कें नदियों की तरह बहने लगीं। घरों में पानी घुस गया। बसें तक डूबी नजर आईं। पानी के बहाव के कारण कार तक बह गई। सड़कों में जगह-जगह गड्डे हो गए। लोग बह गए, जिन्हें रेस्क्यू किया गया। द्रव्यवती नदी ओवरफ्लो होकर बहने लगी। सड़के धंसने से स्कूल बस और जेसीबी तक फंस गई। Rajasthan Rain

    वहीं, जयपुर के विद्याधरनगर में एक घर के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से डूबने से एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के कारण मकान की दीवार ढहने से बुधवार रात करीब 25 लोग दो घरों में फंस गए। बाहर निकलने की जल्दबाजी में एक मासूम सहित तीन लोग बेसमेंट में भरे पानी में डूब गए। करीब 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 12 बजे तीनों शवों को बाहर निकाला गया।

    वहीं, घटना के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सीएमओ में आपदा राहत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजधानी व प्रदेश के हालात की जानकारी ली। साथ ही उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बेसमेंट में डूबने से हुई मौतों की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सीएमओ में चीफ सेक्रेटरी सुधांशु पंत, डीजीपी, एसीएस होम, एसीएस मुख्यमंत्री, एसीएस जल संसाधन टी. रविकान्त बैठक में पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के जिÞला कलेक्टरों, एसपी, संभागीय आयुक्त, नगर निकाय के अधिकारियों से प्रदेश में बारिश से पनपे हालात की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की आर्थिक मदद की घोषणा | Rajasthan Rain

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिवार को सहायता राशि देने की घोषणा की है। सरकार की तरफ से प्रति व्यक्ति 5 लाख रु. सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसमें 4 लाख आपदा राहत से दिए जाएंगे, जबकि 1 लाख मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिए जाएंगे।

    दिया कुमारी ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढाँढस

    उपमुख्यमंत्री और विद्याधर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिया कुमारी ने वीकेआई इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ध्वज नगर में बिहार के आरा के मूल निवासी 23 वर्षीय कमल शाह, 19 वर्षीय पूजा सैनी और 6 वर्षीय पूर्वी सैनी की वर्षा-जनित हादसे में मौत पर गहरा दुख जताया है।

    गुरुवार तड़के घटना की सूचना मिलते ही दिया कुमारी ने नगर निगम की टीमों को पंप और मशीनों के साथ घटनास्थल पर भिजवाया और पानी की निकासी के साथ-साथ बचाव व राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री के सख्त निदेर्शों के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पंहुचे। दिया कुमारी ने कांवटिया अस्पताल पहुँच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया और उसके बाद घटनास्थल पर पहुँच कर जायजा लिया।

    जयपुर कलेक्टर फील्ड में निकले | Rajasthan Rain

    भारी बारिश के बाद कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट, मालवीय नगर और विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में विजिट कर वहां जलभराव एरिया में पानी की निकासी के लिए सिविल डिफेंस, नगर निगम को काम तेज करने के निर्देश दिए।

    नाले में बहा किशोर : गुरुवार सुबह सड़कों पर भरे पानी में एक 15 साल का लड़का बह गया। घटना बगरू में सुबह करीब 9 बजे छीपा मोहल्ले की है। बगरू निवासी विशाल चौधरी ने बताया- छीपा मोहल्ले में रहने वाला पीयूष आचार्य (15) अपने दोस्तों के साथ सड़क पर चल रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला। वह नाले में जा गिरा। उसके साथ चल रहे दोस्तों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन हाथों से निकल गया।

    यह पूरी घटना पास में दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। बच्चा सड़क पर अपनी कॉलोनी के दोस्तों के साथ पानी में खेल रहा था। सड़क पर बना नाला करीब 5 फीट गहरा और 3 फीट चौड़ा है। नाले के ऊपर रखा हुआ कवर हट गया था। इससे नाले में पानी भंवर की तरह जाने लगा। बच्चा उस भंवर को पास से देखने के चक्कर में पास गया था। उसमें गिर गया। पियूष का अभी तक पता नहीं चला है। बच्चा क्लास 6 का छात्र है। उसके पिता ओमप्रकाश एक निजी स्कूल में टैक्सी चलाते हैं।

    रेलवे ट्रेक पर भरा दो-दो फीट पानी

    इधर इतनी भारी बारिश के बाद जयपुर में जगह-जगह पानी भर गया। जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर सुबह 6 बजे पटरियों पर दो फीट तक पानी भर गया। जो प्लेटफार्म तक आ गया। गोपालपुरा बाइपास पर घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। करीब सात घंटे से राजधानी में हो रही बरसात से द्रव्यवती नदी में भी उफान आ गया है। इसके बाद दुगार्पुरा स्थित महारानी फार्म पर बने रैंप पर वाहनों की वाहजाही को रोककर उसे बीटू बाइपास और रिद्दी-सिद्धी-मानसरोवर कनेक्टिंग रोड पर बने हाइलेवल ब्रिज से डायवर्ट किया गया।

    शहर के कई हिस्सों में दो-तीन फीट तक पानी जमा है। कई कॉलोनियां डूब गईं हैं और बाजारों में भी हाल-बेहाल है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल में भी पानी भर गया है।

    कानोता बांध हुआ फुल | Rajasthan Rain

    आगरा रोड स्थित कानोता बांध के आसपास (कैचमेंट एरिया) अच्छी बारिश होने के बाद बांध का गेज 15 सेमी. बढ़ गया, जिसके बाद बांध अब फुल हो गया। इस बांध का शनिवार को गेज 5.03 मीटर था, जो गुरुवार सुबह बढ़कर 5.18 मीटर पर आ गया। इसी तरह चाकसू स्थित शील की डूंगरी बांध का गेज 1.52 मीटर से बढ़कर 1.68 मीटर, चंदलाई बांध का गेज 3.15 मीटर से बढ़कर 3.20 मीटर पर आ गया। चंदलाई बांध भी फुल हो गया है। अब यहां चादर चलने की संभावना है।

    बीसलपुर बाध में आया पानी

    बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश से गुरुवार सुबह बांध का गेज बढ़ गया। यहां करीब 3 सेमी. गेज बढ़ा। वर्तमान में बांध का गेज 310.15 आरएल मीटर है, जबकि कल बांध का गेज 310.14 आरएल मीटर था। जयपुर, अजमेर को पानी सप्लाई होने के कारण हर रोज बांध का गेज 2 सेमी. कम हो रहा है। वर्तमान में बांध करीब 29 फीसदी भर गया है।

    तत्काल कदम उठाए सरकार : विधानसभा स्पीकर

    प्रदेशभर में हुई तेज बारिश से हुए नुकसान का मुद्दा विधानसभा में उठा। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा- जयपुर, करौली, अजमेर सहित प्रदेशभर में कई विधायकों ने अतिवृष्टि से नुकसान का मुद्दा उठाना चाहा है। जहां भी अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुई है, जहां पानी भरा है, सरकार तत्काल कदम उठाए ताकि जनहानि को रोका जा सके।

    सरसा के इस छोटे से गांव के छात्र ने भरी बुलंद उड़ान! रच दिया कमाल का अविष्कार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here