हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी औरैया में भीष...

    औरैया में भीषण सड़क हादसा,24 प्रवासी मजदूरों की मौत

    Accident in Auraiya

    औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के काेतवाली सदर क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह दो वाहनों की भिड़ंत में कम से कम 24 प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु हो गयी जबकि 35 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तड़के ढाई से तीन बजे के बीच यह हादसा चिरूहली- मिहौली गांव के बीच हुआ जब एक चूना लदा ट्राला सड़क किनारे खड़े एक मिनी ट्रक से टकरा कर पलट गया जिससे उसमें सवार श्रमिक चूने की बोरियों के नीचे दब गये। इस हादसे में 24 की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल 15 श्रमिकों को सैफई मेडिकल यूनीवर्सिटी अस्पताल रेफर किया गया है वहीं 20 का इलाज औरैया जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

    Accident in Auraiya

    क्रेनों की सहायता से ट्राला और डीसीएम में फंसे मजदूरों को निकला

    मृतकों और घायलों में ज्यादातर की पहचान कर ली गयी है। हताहतों में कई श्रमिक परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। पीड़ित के परिजनों को सूचना भिजवाई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि हताहतों में शामिल ज्यादातर श्रमिक बिहार,झारखंड और पश्चिम बंगाल के निवासी है जो दिल्ली और राजस्थान के भरतपुर से वापस अपने घरों को लौट रहे थे। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक सुनीति ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य सम्पन्न कराया।

    कई क्रेनों की सहायता से ट्राला और डीसीएम में फंसे मजदूरों को निकाल कर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में हताहत प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर तथा आईजी कानपुर को तत्काल मौके पर पहुँच कर राहत कार्य अपनी देख रेख में संपन्न कराने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    यह भी पढ़े – मृतकों के परिवारों को सपा देगी एक लाख रूपये की सहायता: अखिलेश

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।