हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश नैनीताल और कु...

    नैनीताल और कुमाऊं में भारी हिमपात

    Snowfall in Himachal
    snowfall in nainital

    Snowfall in Nainital : कई सालों बाद दिखा ऐसा नजारा

    नैनीताल (एजेंसी)। उत्तराखंड में मौसम इस बार काफी मेहरबान है। मौसम के चलते नैनीताल व पूरे कुमाऊं में जबरदस्त हिमपात (snowfall in Nainital) हुआ है। कुमाऊं में तीन-चार दिन से मौसम लगातार खराब चल रहा था। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की थी। तीन दिन से लगातार बारिश व कोहरे के बीच भारी हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में भी भारी बर्फ गिरी है। पूरे नैनीताल शहर में बर्फ की मोटी चादर बिछी है। यहां बुधवार रात से हिमपात शुरू हो गया था। जो रात भर जारी रहा।

    पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढकी

    वीरवार सुबह तक हिमपात का दौर जारी रहा। नैनीताल व उसके आसपास की पहाड़ियां बर्फ से सफेद नजर आ रही हैं। पेड़ व पौधे भी हिममय हो गये हैं। नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों गागर, रामगढ़, मुक्तेश्वर, तथा चाइनापीक-स्नोव्यू की ऊंची चोटियों पर जमकर हिमपात (Snowfall) हुआ है। नैनीताल के अलावा कुमाऊं के अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भी जबरदस्त हिमपात हुआ है। जानकारों का मानना है कि पिछले कई सालों में ऐसा हिमपात देखने को मिला है।

    • नैनीताल व उसके आसपास की पहाड़ियां बर्फ से सफेद नजर आ रही
    • तापमान में आई बड़ी गिरावट
    • नीताल में जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त
    • पानी और बिजली की सेवाएं ठप हो गई
    • आसपास के शहरों का संपर्क टूट गया
    • पर्यटकों व कारोबारियों की बांछें खिली

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।