हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश नहीं रहे सीडी...

    नहीं रहे सीडीएस जनरल बिपिन रावत, भारतीय वायु सेना ने की मौत की पुष्टि

    Bipin Rawat

    दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में जनरल रावत और उनकी पत्नी के साथ सवार अन्य लोगों की भी मौत हो गई है।

    नयी दिल्ली। देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत तथा 11 अन्य लोगों की आज वायु सेना के एक हेलिकॉप्टर के तमिलनाडु के कुनूर में दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गयी। वायु सेना ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। हेलिकॉप्टर में सवार ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह इस दुर्घटना में घायल हुए हैं और उनका वैलिंगटन स्थित सैन्य अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जनरल रावत वायु सेना के एम आई 17 हेलिकॉप्टर में वैलिंगटन स्थित रक्षा सेवा कालेज में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। उनके साथ हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। हेलीकाॅप्टर सुलूर से उडान भरने के बाद तमिलनाडु में नीलगिरि जिले के कुन्नूर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल रावत की मृत्यु पर दख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी मौत से देश तथा सशस्त्र सेनाओं को अपूर्णीय क्षति हुई है। सिंह ने ट्वीट संदेश में कहा , “ प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत , उनकी पत्नी तथा 11 अन्य सशस्त्र सैन्य कर्मियों की अचानक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत्यु से गहरा दुख पहुंचा है। उनकी असमय मृत्यु देश और सशस्त्र सेनाओं के लिए अपूर्णीय क्षति है।” वायु सेना ने एक ट्वीट कर जनरल रावत की मृत्यु की पुष्टि की थी। वायु सेना ने कहा कि बड़े अफसोस के साथ इस बात की पुष्टि की जा रही है कि जनरल रावत , उनकी पत्नी तथा 11 अन्य लोगों की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मौत हो गयी है। वायु सेना ने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार हेलिकॉप्टर में सवार ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह इस दुर्घटना में घायल हुए हैं और उनका वैलिंगटन स्थित सैन्य अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

    जनरल रावत की बड़ी उपलब्धियां

    • 1978 में सेना की 11वीं गोरखा राइफल्स की पांचवी बटालियन में कमीशन मिला।
    • भारतीय सैन्य अकादमी में उन्हें सोर्ड आॅफ आॅनर मिला।
    • 1986 में चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इंफैंट्री बटालियन के प्रमुख थे।
    • जनरल रावत ने राष्ट्रीय राइफल्स के एक सेक्टर और कश्मीर घाटी में 19 इन्फेन्ट्री डिवीजन की अगुआई
      भी की।
    • बिपिन रावत ने कॉन्गो में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का नेतृत्व भी किया।
    • एक सितंबर 2016 को उप सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here