हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दस हजार रुपये...

    दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हैल्पर गिरफ्तार

    Arrested

    अलवर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अलवर के अजरका में एक उत्तर पश्चिम रेलवे में हैल्पर को आज 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो की अलवर चौकी (द्वितीय) में पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद ने बताया कि परिवादी जगदीश पूनियां ने 25 अगस्त को ब्यूरो को शिकायत की कि अलवर में उत्तर पश्चिम रेलवे के अलवर में एस एंड टी में अजरका – हरसौली सैक्शन में खानपुर अहीर से अजरका तक सिगनल लाइन आईबीएच का कार्य करने देने की एवज में हैल्पर प्रोजेक्ट मुकेश सिंह उससे 20-22 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। उसने प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये मांगे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।