हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अज्ञात वाहन क...

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बेसहारा गर्भवती गाय की मौत

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। आउटर रिंग रोड से होकर गुजर रहे ऐरटी राजबाहे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बेसहारा गर्भवती गाय की दर्दनाक मौत हो गई। विगत बुधवार की रात्रि आउटर रिंग रोड से गुजर रहे ऐरटी राजबाहे के निकट अज्ञात वाहन ने एक बेसहारा गर्भवती गाय को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से गाय गम्भीर रूप से घायल हो गई। गम्भीर रूप से घायल गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Kairana News

    गुरुवार सुबह मामले की सूचना पर गांव ऐरटी निवासी गोरक्षा सभा के जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी बुलवाकर मृत गाय का अंतिम क्रियाकर्म कराया। वहीं, भगवान परशुराम चौंक संघर्ष समिति के संयोजक एवं कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने शासन-प्रशासन से बेसहारा गोवंशों की सार-संभाल करने की मांग की है। उन्होंने देश व प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी पर गाय के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Bribe Case: 1500 रु. रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी नामजद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here