हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश पंजाब पुलिस क...

    पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट का बड़ा झटका, बग्गा को हरियाणा में रोकने की मांग ठुकराई

    Tajinder Bagga

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर बग्गा को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली पहुंच गई है। इस मामले पर पंजाब पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की। हाईकोर्ट ने आधे घंटे में हरियाणा सरकार से जवाब मांगा जिसके जवाब में हरियाणा सरकार ने कहा कि दिल्ली पुलिस के मैसेज के बाद उन्हें कुरूक्षेत्र में रोका गया। पंजाब पुलिस ने बग्गा को हरियाणा में ही रोकने की मांग की थी लेकिन हाईकोर्ट ने उसे ठुकरा दिया है।

    क्या है मामला

    गौरतलब है कि मोहाली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सनी आहलूवालिया की शिकायत पर गत एक अप्रैल को बग्गा तथा कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उसी प्राथमिकी के आधार पर बग्गा को आज दिल्ली उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। विपक्ष का आरोप है कि पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के इशारे पर राजनीतिक बदले की भावना से पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस के 10 से अधिक कर्मियों की एक टीम ने शुक्रवार सुबह भाजपा नेता बग्गा को पश्चिमी दिल्ली स्थित उनके निवास से गिरफ्तार कर जब पंजाब ला रही थी । घटना की खबर फैलते ही मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया।

    बताया गया है कि पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई नियम विरुद्ध है क्योंकि उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचित करने एवं आवश्यक प्रक्रिया के बिना की है। इस कारण से दिल्ली पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार कर ले जाने वाले पंजाब पुलिस की टीम पर दिल्ली के जनकपुरी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि पंजाब पुलिस का कहना है कि उसका एक डीएसपी जनकपुरी थाने मेंं अब तक बैठा है जो दिल्ली पुलिस को गिरफ्तारी की लिखित जानकारी देने गया था। उन्होंने आधिकारिक तौर पर लिखित जानकारी नहीं ली। पंजाब पुलिस के अनुसार बग्गा को पांच बार नोटिस दिया गया था लेकिन वह उनके सामने पेश नहीं हुए। लिहाजा उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here