कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों पर हुई चर्चा, नगर आयुक्त ने हाई-राइज बिल्डिंग निर्माण का लिया निर्णय
- कैशलेस चिकित्सा सुविधा, विभागीय पदोन्नति और आवासीय समस्या के समाधान सहित सभी बिंदुओं पर होगी कार्यवाही
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं निगम अधिकारियों के समक्ष 11 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की। कर्मचारियों की हित एवं निगम की कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने सभी बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कहा कि यह पहल कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने का निर्णय। विभागीय पदोन्नति और आवासीय समस्याओं का समाधान, जिसमें भावनात्मक मरम्मत हेतु कार्य भी शामिल। Ghaziabad News
निगम के सभी जोनों में नए फर्नीचर और वाटर कूलर उपलब्ध कराने के निर्देश। रिकॉर्ड रूम स्थापित करने और मुख्यालय भवन में सेंट्रलाइज्ड वातानुकूलन की सुविधा। कर्मचारियों के आईडी कार्ड का निर्माण। विजयनगर जोनल कार्यालय शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश। और मालियों के लिए सेवा केंद्र स्थापना की स्थापना की जाएगी।
कर्मचारियों के लिए हाई-राइज बिल्डिंग का निर्माण: मालिक
नगर आयुक्त श्री मलिक ने विशेष रूप से कर्मचारियों की आवासीय समस्या को देखते हुए गांधीनगर, मधुबन बापूधाम और राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्रों में निगम की भूमि पर हाई-राइज अपार्टमेंट और बिल्डिंग निर्माण की योजना का ऐलान किया। इस योजना के तहत 345 कर्मचारियों और 84 अधिकारियों के लिए आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश। विजयनगर जोनल कार्यालय शीघ्र प्रारंभ।फर्नीचर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित। Ghaziabad News
मौके पर यह अधिकारी और निगम कर्मचारी रहे मौजूद
अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह और निगम कर्मचारी संघ से अध्यक्ष अनुराग नागर, उपाध्यक्ष मयूर गिरधर, संगठन मंत्री आकाश शर्मा, उप मंत्री भीम सिंह, अरविंद त्यागी और प्रदीप राठी आदि मौजूद रहे। Ghaziabad News















