हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब तेज रफ्तार का...

    तेज रफ्तार कार ने तीन को रौंदा, मौत

    Death, High Speed, Car, Accident, Punjab

    मृतकों में एक महिला व दो पुरुष शामिल

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। यहां लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाइवे पर वीरवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़े तीन लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। इससे तीनों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और दो पुरुष हैं। हादसे के कारण हुए हाइवे पर जाम लग गया। बताया जाता है कि हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित भाग गया।

    हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार

    बताया जाता है कि लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाइवे पर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर साहनेवाली में एक महिला और दो पुरुष सड़क किनारे खड़े थे। वे सड़क को पार करना चाहते थे। इतने में लुधियाना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार का संतुलन बिगड़ा और वह रेलिंग को तोड़ती हुई इन तीनों पर चढ़ गई। कार ने तीनों को बुरी तरह कुचल दिया। इसके बाद कार चालक फरार हो गया।

    हाइवे पर लगाया जाम

    तीनों की मौेके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। उनकी उम्र करीब 35 व 40 साल के बीच है। हादसे के बाद इलाके के लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया। इससे लंबा जाम लगने से कई गाड़ियां फंस गई हैं। लोग प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कार सवार जब तक गिरफ्तार नहीं होते हैं, वे शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।