हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ग्रेफ चौराहे ...

    ग्रेफ चौराहे पर निर्माण कार्य के बीच हाई वोल्टेज पोल बना खतरा, हादसे की आशंका

    Hanumangarh News
    ग्रेफ चौराहे पर निर्माण कार्य के बीच हाई वोल्टेज पोल बना खतरा, हादसे की आशंका

    हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित ग्रेफ चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज और उससे जुड़ी एप्रोच रोड का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी निर्माण कार्य के तहत सड़क किनारे नाले का भी निर्माण किया जा रहा है, लेकिन निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। नाले के निर्माण के बीच एक हाई वोल्टेज विद्युत पोल मौजूद है, जिसे अभी तक हटाया नहीं गया है। करीब आधा पोल नाला बनाने वाली जगह में आ चुका है लेकिन उसे हटाने की बजाए नाले का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। Hanumangarh News

    सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल के अनुसार हाई वोल्टेज बिजली पोल के आसपास लगातार निर्माण कार्य होने से मजदूरों और राहगीरों दोनों की सुरक्षा खतरे में है। बारिश या तकनीकी खराबी की स्थिति में करंट फैलने जैसी घटनाएं घट सकती हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अभी तक पोल को शिफ्ट करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बहल के अनुसार ओवरब्रिज जैसे बड़े प्रोजेक्ट में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन यहां लापरवाही नजर आ रही है। उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य को सुरक्षित बनाने के लिए हाई वोल्टेज पोल को शीघ्र हटाकर अन्य स्थान पर स्थापित किया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। Hanumangarh News