हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नोहर विधानसभा...

    नोहर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 68.54 फीसद मतदान

    Hanumangarh News
    नोहर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 68.54 फीसद मतदान

    हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे न्यूनतम 64.91 प्रतिशत मतदान

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान शुक्रवार को हुआ। श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले हनुमानगढ़ जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत की बात करें तो नोहर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 68.54 फीसद मतदान हुआ जबकि हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे न्यूनतम 64.91 फीसद मतदान हुआ। जिले में सबसे कम पीलीबंगा के मतदान बूथ संख्या 170 पर 44.10 प्रतिशत हुआ। सर्वाधिक मतदान नोहर के बूथ संख्या 254, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ढाणी भांभूआन (88.14 प्रतिशत) में हुआ। हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 में अंतिम मतदान का प्रतिशत 64.91 फीसदी रहा। यहां कुल मतदाता संख्या 3,01,016 थी। Hanumangarh News

    इनमें पुरुष मतदाता 1,55,861 व महिला मतदाता 1,45,143 थे। अन्य मतदाताओं की संख्या 12 थी। इसके मुकाबले कुल 1,95,382 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान 64.91 प्रतिशत रहा। 1,02,977 (66.07 प्रतिशत) पुरुष जबकि 92,397 (63.66 प्रतिशत) महिला मतदाताओं ने मतदान किया। 8 (66.67 प्रतिशत) अन्य मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार संगरिया विधानसभा क्षेत्र में अंतिम मतदान का प्रतिशत 65.15 फीसदी रहा। यहां कुल मतदाता 2,47,861 थे। इनमें पुरुष मतदाता 1,28,933 व महिला मतदाता 1,18,922 थे। अन्य मतदाता 6 थे। Hanumangarh News

    इसके मुकाबले यहां 1,61,476 मतदाताओं ने वोट डाला। कुल 65.15 प्रतिशत मतदान हुआ। 86,054 (66.74 प्रतिशत) पुरुष एवं 75,417 (63.42 प्रतिशत) महिला मतदाता ने मतदान किया। 5 (83.33 प्रतिशत) अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नोहर विधानसभा क्षेत्र में अंतिम मतदान का प्रतिशत 68.54 फीसदी रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता संख्या 2,83,511 थी। इनमें पुरुष मतदाता 1,49,545 जबकि महिला मतदाता 1,33,962 थे। अन्य मतदाता संख्या 4 थी। इसके मुकाबले 1,94,323 (68.54 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    बोझला में सर्वाधिक 80.56 प्रतिशत मतदान हुआ

    इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,04,756 (70.05 प्रतिशत) व महिला मतदाताओं की संख्या 89,565 (66.86 प्रतिशत) रही। 2 (50 प्रतिशत) अन्य मतदाताओं ने मतदान किया। भादरा विधानसभा क्षेत्र में अंतिम मतदान का प्रतिशत 66.68 फीसदी रहा। यहां कुल मतदाता 2,76,745 थे। इनमें पुरुष मतदाता 1,45,040 जबकि महिला मतदाता 1,31,702 थे। अन्य मतदाता 3 थे। इस विधानसभा क्षेत्र में 1,84,525 (66.68 प्रतिशत) मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें पुरुष मतदाता 97,057 (66.92 प्रतिशत) और महिला मतदाता 87,465 (66.41 प्रतिशत) थे। सभी 3 (100) अन्य मतदाताओं ने वोट डाला। भादरा विधानसभा क्षेत्र में बूथ नम्बर 185, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राइट साइड, बोझला में सर्वाधिक 80.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

    जबकि न्यूनतम मतदान बूथ नम्बर 244, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लेफ्ट साइड, शेरडा में 46.78 प्रतिशत हुआ। पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो अंतिम मतदान का प्रतिशत 67.95 फीसदी रहा। यहां कुल मतदाता 2,99,249 थे। इनमें पुरुष मतदाता 1,55,573 व महिला मतदाता 1,43,670 थे। अन्य मतदाता 6 थे। इस विधानसभा क्षेत्र में 2,03,332 (67.95 प्रतिशत) मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 1,08,045 (69.45 प्रतिशत) व महिला मतदाता की संख्या 95,285 (66.32 प्रतिशत) रही। 5 अन्य (83.33 प्रतिशत) मतदाताओं ने मतदान किया। पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम मतदान बूथ नम्बर 222, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ढाणी बावरियां, 2 एनजीएम में 84.66 प्रतिशत हुआ जबकि न्यूनतम मतदान बूथ नम्बर 170, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिडल साइड, बड़ोपल में 44.10 प्रतिशत हुआ। Hanumangarh News

    रेलवे स्टेशन पर 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here